ब्रेकिंग न्यूज़
UP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
क्राइम/न्यूज़/war of supremacy or dispute of name market hall shaken by firing on bjp leader

वर्चस्व की जंग या नाम का विवाद? भाजपा नेता पर सरेराह फायरिंग से दहल उठा बाजारखाला

लखनऊ के बाजारखाला इलाके में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने एक भाजपा नेता को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना टिकैतराय तालाब के पास की है, जहां बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वारदात के वक्त चेतन तिवारी इलाके में अपनी होर्डिंग लगवा रहे थे।

lucknow

1:52 PM, May 10, 2026

Share:

 वर्चस्व की जंग या नाम का विवाद? भाजपा नेता पर सरेराह फायरिंग से दहल उठा बाजारखाला
logo

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ के बाजारखाला इलाके में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने एक भाजपा नेता को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना टिकैतराय तालाब के पास की है, जहां बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वारदात के वक्त चेतन तिवारी इलाके में अपनी होर्डिंग लगवा रहे थे। फिलहाल, घायल नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय चेतन तिवारी अपने समर्थकों के साथ टिकैतराय तालाब क्षेत्र में आगामी कार्यक्रमों के प्रचार हेतु होर्डिंग और बैनर लगवा रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावर ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही चेतन तिवारी जमीन पर गिर पड़े, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा।

पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय चर्चाओं में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि, यह पूरा विवाद वर्चस्व और नाम के आगे लगाए जाने वाले एक विशेष शब्द को लेकर था। दरअसल, चेतन तिवारी अपने नाम के आगे "महाराज" शब्द का प्रयोग करते थे, जो इलाके के कुछ दूसरे गुटों और युवकों को नागवार गुजर रहा था।चर्चा है कि हमलावर वैभव और उसके साथियों ने पहले भी इस बात पर आपत्ति जताई थी। आज जब होर्डिंग पर फिर से वही नाम प्रमुखता से लिखा देखा गया, तो विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हालांकि, पुलिस इस थ्योरी की आधिकारिक पुष्टि करने से पहले सभी पहलुओं को खंगाल रही है कि क्या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता तो नहीं थी।

घटना के चंद घंटों के भीतर ही बाजारखाला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी वैभव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना में इस्तेमाल किया गया असलहा बरामद करने की कोशिश जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस हमले में वैभव के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद स्थानीय व्यापारियों और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए टिकैतराय तालाब और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी भी व्यापारी या राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ ऐसी घटना न हो।

लखनऊ पुलिस का कहना है कि, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर शहर में मामूली विवादों पर बढ़ती हिंसा और अवैध असलहों के इस्तेमाल पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.