ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजीपुर में ऑटो गैरेज और हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, लाखों के सामान जलेUP - गाजीपुर में प्रशिक्षण के लिए 356 बालक और बालिकाओं ने कराया पंजीयनUP - गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैदUP - गाजीपुर में भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगे नारेUP - गाजीपुर में युवक ने लगाया फंदाUP - गाजीपुर में सड़क हादसा में युवक की मौत,दोस्त घायलUP - प्रचंड गर्मी की चपेट में प्रदेश, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ता रहेगा तापमानUP - विकास नगर अग्निकांड मामले की जांच के आदेश, अतिरिक्त मुख्य सचिव से 13 को मांगी जांच रिपोर्टUP - शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्टUP - मुर्शिदाबाद में भिड़े टीएमसी-AUJP कार्यकर्ता UP - गोरखपुर में खजनी में रसोई गैस किल्लत पर भड़के ग्राहक, हंगामा- पुलिस से नोकझोंकUP - गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोपUP - गोरखपुर में दोस्त बनाकर 31.21 लाख की ठगीUP - वाराणसी में भगोड़े शुभम के गुरु प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी या कुर्की तयUP - वाराणसी में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी में किया नाैकायन, बाबा विश्वनाथ का दर्शनUP - गाजीपुर में गैरेज और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लाखों का नुकसानUP - नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शनUP - महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम, मायावती बोलीं- हमें कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करनाUS - ईरान की सैन्य ताकत पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकायाDELHI - दिल्ली के कारखाने में लगी भीषण आगUP - गाजीपुर में ऑटो गैरेज और हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, लाखों के सामान जलेUP - गाजीपुर में प्रशिक्षण के लिए 356 बालक और बालिकाओं ने कराया पंजीयनUP - गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैदUP - गाजीपुर में भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगे नारेUP - गाजीपुर में युवक ने लगाया फंदाUP - गाजीपुर में सड़क हादसा में युवक की मौत,दोस्त घायलUP - प्रचंड गर्मी की चपेट में प्रदेश, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ता रहेगा तापमानUP - विकास नगर अग्निकांड मामले की जांच के आदेश, अतिरिक्त मुख्य सचिव से 13 को मांगी जांच रिपोर्टUP - शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्टUP - मुर्शिदाबाद में भिड़े टीएमसी-AUJP कार्यकर्ता UP - गोरखपुर में खजनी में रसोई गैस किल्लत पर भड़के ग्राहक, हंगामा- पुलिस से नोकझोंकUP - गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोपUP - गोरखपुर में दोस्त बनाकर 31.21 लाख की ठगीUP - वाराणसी में भगोड़े शुभम के गुरु प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी या कुर्की तयUP - वाराणसी में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी में किया नाैकायन, बाबा विश्वनाथ का दर्शनUP - गाजीपुर में गैरेज और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लाखों का नुकसानUP - नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शनUP - महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम, मायावती बोलीं- हमें कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करनाUS - ईरान की सैन्य ताकत पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकायाDELHI - दिल्ली के कारखाने में लगी भीषण आग
बड़ी खबर/न्यूज़/tragic road accident in mirzapur up 11 people burnt to death many families ruined

यूपी के मिर्जापुर मे दर्दनाक सड़क हादसा,11 लोगों की जलकर मौत,कई परिवार उजड़े

मिर्जापुर जिले में बुधवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जिसमें 11 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह दुर्घटना मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी के पास हुई।पुलिस के अनुसार, पहाड़ी से उतरते समय एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा।

mirzapur

12:56 PM, Apr 23, 2026

Share:

 यूपी के मिर्जापुर मे दर्दनाक सड़क हादसा,11 लोगों की जलकर मौत,कई परिवार उजड़े
logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख व्यक्त किया सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। मिर्जापुर जिले में बुधवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। जिसमें 11 लोगों की जलकर मौत हो गई। यह दुर्घटना मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी के पास हुई।पुलिस के अनुसार, पहाड़ी से उतरते समय एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा।

हादसे में गई 11 जिन्दगी

बताया जा रहा है कि, अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रहे वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें एक ऑल्टो कार दो ट्रकों के बीच दब गई और एक बोलेरो टक्कर के बाद भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।अधिकांश मृतक मिर्जापुर और मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। आग इतनी भीषण थी कि पीड़ितों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय लोगों की मदद

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग की लपटों के बीच से पीड़ितों को निकालने की कोशिश की।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, धमाका इतना तेज था कि किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।लोग इस घटना को "सिस्टम की लापरवाही" के रूप में देख रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि केवल मुआवजा देना काफी नहीं है, बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

सरकारी प्रतिक्रिया और सहायता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

लोगो का फूटा गुस्सा

मिर्जापुर के इस भीषण हादसे को लेकर लोगों में भारी शोक, गुस्सा और चिंता है।लोग सोशल मीडिया पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और इसे "दिल दहला देने वाली" घटना बता रहे हैं।लोगों का कहना है कि, ड्रमंडगंज घाटी जैसे खतरनाक रास्तों पर भारी वाहनों की फिटनेस और ब्रेक की नियमित जांच क्यों नहीं होती।स्थानीय निवासियों और यात्रियों द्वारा इस मार्ग पर ढलान के पास इमरजेंसी रनवे रैम्पबनाने की मांग उठाई जा रही है ताकि, ब्रेक फेल होने की स्थिति में हादसों को रोका जा सके।कई लोग ट्रकों की ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को भी इस विनाशकारी टक्कर का बड़ा कारण मान रहे हैं।

मृतकों की सूची

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विष्णु सिंह, 43 वर्षीय वंदना सिंह ,47 वर्षीय वीना सिंह,40 वर्षीय पंकज सिंह, 14 वर्षीय पीयूष सिंह,9 वर्षीय,9 वर्षीय सोनम सिंह और 8 वर्षीय शिवा सिंह निवासी मिर्जापुर - जिगना क्षेत्र के रहने वाले के रूप में हुई है। वही दूसरी ओर हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों की पहचान 42 वर्षीय प्रियंका सिंह निवासी सतना, मध्य प्रदेश, 18 वर्षीय कार्तिकेय सिंह निवासी सतना मध्य प्रदेश, 32 वर्षीय विकास शर्मा निवासी सागर, मध्य प्रदेश और 27 वर्षीय जय प्रकाश निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले के रूप में हुई है। जिनके परिवार के लोगो के घरो में मातम छाया हुआ है।

सरकारी मुआवजा

हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि,हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज और कुछ को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।डॉक्टरों के अनुसार, 2 घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है क्योंकि वे काफी हद तक जल गए हैं। पीएम मोदी के द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख प्रत्येक देने को कहा गया है और घायलों को ₹50,000 प्रत्येक देने के निर्देश जारी कर दिए गए है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाए।राज्य सरकार की ओर से भी मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.