ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
क्राइम/न्यूज़/the robber who stole the chain from an old woman was caught by the police gold chain recovered

वृद्ध महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोने की चेन बरामद

तालकटोरा थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राह चलती एक वृद्ध महिला से चेन लूटने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है।

lucknow

2:42 PM, May 8, 2026

Share:

वृद्ध महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, सोने की चेन बरामद
logo

वृद्ध महिला से चेन लूटने वाला लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राह चलती एक वृद्ध महिला से चेन लूटने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है।

घटना बीते 29 अप्रैल 2026 की है। राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्ध महिला बाजार से दवा लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे लुटेरे ने सुनसान मौका पाकर महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल था।घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तालकटोरा पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। कई दिनों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान सुमित गुप्ता के रूप में की।

पुलिस की टीमें लगातार अपराधी की तलाश में दबिश दे रही थीं। इसी बीच, पुलिस को 'मुखबिर खास' से सटीक सूचना मिली कि आरोपी किसी अन्य वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई तालकटोरा पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी सुमित गुप्ता को 10 नंबर टेबुल के पास से धर दबोचा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से वह सोने की चेन बरामद हुई, जिसे उसने 29 अप्रैल को वृद्ध महिला से लूटा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।तालकटोरा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, क्षेत्र में गश्त और बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.