राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह,पुलिस जांच में जुटी
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कल्ली पूरब घाघ में मंगलवार को 40 वर्षीय बब्लू गौतम अपने घर के प्रथम तल पर बने कमरे में बिजली के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
lucknow
1:22 PM, Apr 28, 2026
Share:


घरेलू विवाद के चक्कर में बब्लू गौतम ने किया सुसाड सौ0
लखनऊ। के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कल्ली पूरब घाघ में मंगलवार को 40 वर्षीय बब्लू गौतम अपने घर के प्रथम तल पर बने कमरे में बिजली के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मोहनलालगंज थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि,बब्लू गौतम पेशे से राजमिस्त्री थे। मंगलवार की सुबह परिजनों को उनकी मौत के बारे में मालूम हुआ है। उसके बाद परिजनो के द्वारा 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी प्रदान की गई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार बब्लू एक मेहनती व्यक्ति थे और अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहे थे। पुलिस ने परिजनो से पूछताछ की है जिसमें पुलिस को पता चला है कि,बब्लू पिछले कुछ दिनो दिमागी तौर पर बीमार चल रहे थे जिसके चलते वह हमेशा परेशान रहते थे।बब्लू के परिवार में 35 वर्षीय पत्नी चांदनी और 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा है। जिनके सिर से उनके पिता का हाथ उठ चुका है।पूरा परिवार बब्लू की मौत को लेकर सदमे में है। परिजनो और पड़ोसियों ने दोनो मासूम बच्चो की स्थिति को लेकर दुख और चिंता जताई है।
मृतक के पास कोई सुसाइड नोट या ऐसी कोई सदिग्ध चीज बरामद नही हुई है। जिससे यह मालूम हो सके कि,बब्ले की जान देने का मुख्य कारण क्या रहा होगा। बब्लू के फोन के रिकॉर्ड और वहां जहां काम करते थे उनके सथियो से उनके बारे में जानकारी ली जा रही है ताकि,यह पता लगाया जा सके कि,कही ज्यादा काम का लोड लेने की वजह से उन्होने अपनी जिन्दगी को खत्म तो नही कर दिया है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि,बब्लू के परिजनो के द्वारा कोई आरोप नही लगाया गया है। परिजनो और पड़ोसियो की दी गई जानकारी के अनुसार अभी यह मामला तो,सुसाइड का ही लग रहा है। लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर सभी पहलुऔ की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाह की जाएगी।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि,परिजनो और ग्रामीणो से पूछताछ करने के बाद यह बात सामने आ रही है कि,बब्ले के घर पर हमेशा लड़ाई होती रहती थी और जिसके चलते बब्लू डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। जिसके चलते बताया जा रहा है कि, घरेलू विवाद के बाद बब्लू ने फांसी लगाई है और उनकी मौत हो गई है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर