ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में प्लॉट बेचने के नाम पर 6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ीUP - गाजियाबाद में बेकाबू ट्रक ने सभासद की खड़ी कार और राहगीर को मारी टक्करUP - गाजियाबाद में भीषण गर्मी के कारण बदल गया स्कूलों का समय UP - हरदोई में कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायलUP - कानपुर में कमरे में मिला फौजी का शव,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोपUP - शाहजहांपुर में प्रतिभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर किया पुरस्कृत UP - शाहजहांपुर में महात्मा रामचंद्र की जयंती पर होगा साधना महाकुंभ का आयोजनUP - शाहजहांपुर में खंभे पर चढ़कर युवती ने करंट लगाकर दी जानUP - बरेली में फर्जी आईएस बनकर ठगी करने वाली दो बहनों समेत तीन गिरफ्तारUP - लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार की मौतUP - गाजियाबाद में प्लॉट बेचने के नाम पर 6.40 लाख रुपये की धोखाधड़ीUP - गाजियाबाद में बेकाबू ट्रक ने सभासद की खड़ी कार और राहगीर को मारी टक्करUP - गाजियाबाद में भीषण गर्मी के कारण बदल गया स्कूलों का समय UP - हरदोई में कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायलUP - कानपुर में कमरे में मिला फौजी का शव,पत्नी ने लगाया हत्या का आरोपUP - शाहजहांपुर में प्रतिभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर किया पुरस्कृत UP - शाहजहांपुर में महात्मा रामचंद्र की जयंती पर होगा साधना महाकुंभ का आयोजनUP - शाहजहांपुर में खंभे पर चढ़कर युवती ने करंट लगाकर दी जानUP - बरेली में फर्जी आईएस बनकर ठगी करने वाली दो बहनों समेत तीन गिरफ्तारUP - लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार ने बाइकों में मारी टक्कर, चार की मौत
बड़ी खबर/न्यूज़/tourism gets wings in basti huge amount of 901 lakh approved for all five assembly constituencies

बस्ती में पर्यटन को पंख: पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹901 लाख की भारी धनराशि स्वीकृत

पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बस्ती जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं के लिए 901 लाख रूपये की 11 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है कि समस्त कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करे। जिससे इसका फायदा श्रद्धालुओं को समय से

uttar pradesh

4:29 PM, Apr 28, 2026

Share:

बस्ती में पर्यटन को पंख: पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ₹901 लाख की भारी धनराशि स्वीकृत
logo

पर्यटन विकास के लिए 901 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत photo by - ( edited ) google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बस्ती जनपद के अंतर्गत आने वाली विभिन्न विधानसभाओं के लिए 901 लाख रूपये की 11 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएनडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए है कि समस्त कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करे। जिससे इसका फायदा श्रद्धालुओं को समय से मिल सके। इन परियोजनाओं में अधिकांश धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सृजित करने तथा सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।

मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि, हरैया विधानसभा क्षेत्र में स्थित चतुर्भुजी मंदिर लोनिया का पर्यटन विकास के लिए 75 लाख रूपये, महादेवा स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रूपये, रूधौली के विकास खण्ड भानपुर में बैडवा समय माता मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 78 लाख रूपये, महादेवा स्थित रामजानकी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 72 लाख रूपये, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित बाबा भारीनाथ शिव स्थल के पर्यटन विकास के लिए 106 लाख रूपये तथा बस्ती सदर के बीएमसीटी मार्ग बस्ती कैम्पियरगंज स्थित कोडरा चौराहे पर शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 107 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि, बस्ती सदर विधानसभा में भदेश्वरनाथ गांव में स्थित शिवधाम बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 200 लाख रूपये, रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देशीय सुविधाओं के लिए 44 लाख रूपये, महादेवा के ग्राम चंगेरवा गगिया कोहल में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 65 लाख रूपये, बस्ती सदर मुख्यालय स्थित कबीर आश्रम मूडघाट में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 45 लाख रूपये तथा हरैया विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल तपसीयंधाम आश्रम में बहुउद्देशीय अवस्थापना सुविधाओं के लिए 44 लाख रूपय की धनराशि स्वीकृत की गई है।

अनिल कुमार सिंह

लेखक के बारे में

अनिल कुमार सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.