साल भर पहले हुई थी शादी, 110 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा युवक ने दी जान, मचा कोहराम
लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कुर्सी रोड स्थित 'जनेश्वर एन्क्लेव' की 11वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रबल जैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे। यह घटना मंगलवार रात करीब 8:45 बजे की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
lucknow
1:31 PM, May 1, 2026
Share:

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रॉपर्टी डीलर का अंत सौ0 bma7.in
लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कुर्सी रोड स्थित 'जनेश्वर एन्क्लेव' की 11वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रबल जैन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे। यह घटना मंगलवार रात करीब 8:45 बजे की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रबल जैन अपनी पत्नी के साथ जनेश्वर एन्क्लेव के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 1102 में किराये पर रहते थे। उनकी शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। प्रबल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी सुलतानपुर रोड स्थित फीनिक्स प्लासियो मॉल में फ्लोर मैनेजर के पद पर तैनात हैं। घटना के समय जब प्रबल नीचे गिरे, तो तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट के लोग मौके पर दौड़े। सूचना मिलते ही थाना गुडम्बा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े प्रबल को तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज ट्रामा सेंटर भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रथम दृष्टया जांच और पत्नी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि प्रबल ने 11वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, सुसाइड के पीछे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। क्या यह किसी मानसिक तनाव का परिणाम था या कोई पारिवारिक विवाद, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर गहनता से तफ्तीश कर रही है।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मौजूदगी में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक हंसते-खेलते परिवार में घटी इस त्रासदी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर