ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्जUP - सारनाथ पहुंचे 12 देशों और आठ राज्यों के अनुयायी, बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शनUP - वाराणसी में दो बाइक की हुई टक्कर, दोनों की मौतUP - वाराणसी में ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगीUP - मायावती ने आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार पर खतरा, बोलीं- मजदूरों के जीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभावUP - सीएम योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटाUP - यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से दोबारा बारिश के आसारUP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसमUP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्जUP - सारनाथ पहुंचे 12 देशों और आठ राज्यों के अनुयायी, बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शनUP - वाराणसी में दो बाइक की हुई टक्कर, दोनों की मौतUP - वाराणसी में ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगीUP - मायावती ने आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार पर खतरा, बोलीं- मजदूरों के जीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभावUP - सीएम योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटाUP - यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से दोबारा बारिश के आसारUP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसम
बड़ी खबर/न्यूज़/major lapse in security at lucknow airport passenger caught with illegal weapon during scanning

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक की कोशिश, स्कैनिंग में धरा गया अवैध हथियार के साथ यात्री

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार तड़के सुरक्षा जांच के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। दुबई जाने की तैयारी में लगे एक यात्री के पास से सुरक्षा कर्मियों ने 12 बोर का एक अवैध देसी तमंचा बरामद किया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

lucknow

3:18 PM, May 1, 2026

Share:

 लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक की कोशिश, स्कैनिंग में धरा गया अवैध हथियार के साथ यात्री
logo

दुबई जाने की फिराक में था गोंडा का युवक सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार तड़के सुरक्षा जांच के दौरान एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। दुबई जाने की तैयारी में लगे एक यात्री के पास से सुरक्षा कर्मियों ने 12 बोर का एक अवैध देसी तमंचा बरामद किया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले का निवासी महेश सिंह चौहान शुक्रवार सुबह करीब 5:45 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वह इंडिगो की फ्लाइट से दुबई जाने वाला था। अंतरराष्ट्रीय रवानगी गेट पर जब उसके हैंड बैगेज की एक्स-रे मशीन से स्कैनिंग की जा रही थी, तभी स्क्रीन पर सुरक्षा अधिकारियों को एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।संदेह होने पर जब बैग की गहनता से तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से एक अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ। शुरुआती जांच में इसे .312 बोर का बताया गया है। एयरपोर्ट जैसे अति-सुरक्षित क्षेत्र में हथियार मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  ने आरोपी यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे स्थानीय सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।

सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी महेश सिंह चौहान के खिलाफ आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आरोपी का असली मकसद क्या था। वह अंतरराष्ट्रीय उड़ान में अवैध हथियार ले जाकर क्या करना चाहता था और यह हथियार उसके पास कहां से आया।

लोगो के द्वारा सवाल यह उठाए रहा है कि, एयरपोर्ट के बाहरी सुरक्षा घेरे को पार कर वह मुख्य टर्मिनल तक हथियार पहुंचाने में कैसे सफल रहा। खुफिया एजेंसियां भी इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर सकती हैं, क्योंकि मामला अंतरराष्ट्रीय उड़ान और सुरक्षा में बड़ी चूक से जुड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके पिछले रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.