ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्जUP - सारनाथ पहुंचे 12 देशों और आठ राज्यों के अनुयायी, बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शनUP - वाराणसी में दो बाइक की हुई टक्कर, दोनों की मौतUP - वाराणसी में ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगीUP - मायावती ने आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार पर खतरा, बोलीं- मजदूरों के जीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभावUP - सीएम योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटाUP - यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से दोबारा बारिश के आसारUP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसमUP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्जUP - सारनाथ पहुंचे 12 देशों और आठ राज्यों के अनुयायी, बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शनUP - वाराणसी में दो बाइक की हुई टक्कर, दोनों की मौतUP - वाराणसी में ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगीUP - मायावती ने आउटसोर्सिंग को बताया रोजगार पर खतरा, बोलीं- मजदूरों के जीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभावUP - सीएम योगी का तोहफा, 15 दिन तक बिना टोल दिए यात्री गंगा एक्सप्रेसवे पर भर सकेंगे फर्राटाUP - यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 4 मई से दोबारा बारिश के आसारUP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसम
क्राइम/न्यूज़/the lamp of the house extinguished in the fight for livelihood painful death of a youth from madhya pradesh in a road accident

रोजी-रोटी की जंग में बुझा घर का चिराग: सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के युवक की दर्दनाक मौत

पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर शुक्रवार को मिट्टी छोड़कर वापस लौट रहे एक तेज रफ्तार हाईवा के चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसके चलते अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा के परखच्चे उड़ गए और चालक छिटककर सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल है।

lucknow

3:05 PM, May 1, 2026

Share:

रोजी-रोटी की जंग में बुझा  घर का चिराग: सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के युवक की दर्दनाक मौत
logo

लखनऊ के पारा में खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार हाईवा सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान पथ पर शुक्रवार को मिट्टी छोड़कर वापस लौट रहे एक तेज रफ्तार हाईवा के चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसके चलते अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा के परखच्चे उड़ गए और चालक छिटककर सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश के सीधी जिले स्थित जुनैर गांव का निवासी 24 वर्षीय राकेश कुशवाहा काकोरी के पान खेड़ा स्थित कूड़ा प्लांट (भूमि ग्रीन एनर्जी) में चालक था। राकेश के चाचा महेंद्र ने बताया कि, शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे राकेश हाईवा लेकर टीएस मिश्रा अस्पताल के पास नगर निगम की साइट पर मिट्टी छोड़ने गया था। उसके साथ प्लांट का सिक्योरिटी गार्ड अरविंद भी मौजूद था। वापसी के दौरान पारा स्थित किसान पथ पर यह हादसा हो गया।

पारा थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी भीषण थी कि, राकेश हाईवा का दरवाजा खुलने से बाहर गिरकर लहूलुहान हो गया था, जबकि गार्ड अरविंद केबिन के मलबे में फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन काटकर अरविंद को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया।

मृतक राकेश अविवाहित था और अपने परिवार का सहारा था। उसके परिवार में पिता रामाधार, मां और एक भाई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी, जिसके बाद मध्य प्रदेश में रहने वाले परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

पारा थाना प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि, "प्राथमिक जांच में हादसा चालक को झपकी आने के कारण होना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल गार्ड का उपचार जारी है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.