ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसमUP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसम
क्राइम/न्यूज़/shalu s body found hanging with the help of a dupatta in a closed room police engaged in investigation

बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे झूलती मिली शालू की लाश, जांच में जुटी पुलिस

निगोहां थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर लवल गांव में गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवती शालू रावत ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

lucknow

6:40 PM, Apr 30, 2026

Share:

बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे झूलती मिली शालू की लाश, जांच में जुटी पुलिस
logo

डिप्रेशन के चलते युवती ने किया सुसाइड photo by - ( edited ) google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

बख्शी का तालाब। निगोहां थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर लवल गांव में गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवती शालू रावत ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, फूलचंद्र की बेटी शालू गुरुवार दोपहर करीब 1:20 बजे अपने घर के सामने स्थित दूसरे मकान में गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी और घर से उसकी कोई आहट नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पहले उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर वे उसे ढूंढते हुए सामने वाले मकान में पहुंचे। वहां एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शालू का शव छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में शालू के छोटे भाई ने छत के रास्ते कमरे में प्रवेश किया और अंदर से कुंडी खोली। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही निगोहां थानाध्यक्ष अनुज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि,यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। गांव में चर्चा है कि मृतका के पास एक मोबाइल फोन मिला था, जिसे उसके छोटे भाई ने अपने पास रख लिया था। पुलिस अब इस मोबाइल एंगल पर भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या घटना से पहले शालू किसी दबाव या मानसिक तनाव में थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या घर में कोई विवाद हुआ था या शालू किसी अन्य निजी समस्या से परेशान थी। इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और आत्महत्या की प्रवृत्तियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.