ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
क्राइम/न्यूज़/mining mafia fearless in bkt sairpur and itaunja revenue department is losing crores of rupees

बीकेटी, सैरपुर और इटौंजा में खनन माफिया बेखौफ, राजस्व विभाग को लग रहा करोड़ों का चूना

बख्शी का तालाब, सैरपुर और इटौंजा थाना क्षेत्रों में इन दिनों मिट्टी खनन माफिया का बोलबाला है। सरकारी नियमों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी मिट्टी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस अवैध खेल में माफिया न केवल उपजाऊ जमीन को छलनी कर रहे हैं, बल्कि सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी की चोरी कर राजस्व विभाग को तगड़ा चूना भी लगा रहे हैं।

lucknow

12:43 PM, May 8, 2026

Share:

बीकेटी,  सैरपुर और इटौंजा में खनन माफिया बेखौफ, राजस्व विभाग को लग रहा करोड़ों का चूना
logo

राजस्व विभाग को लग रहा करोड़ों का चूना संकेतिक फोटो सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। बख्शी का तालाब, सैरपुर और इटौंजा थाना क्षेत्रों में इन दिनों मिट्टी खनन माफिया का बोलबाला है। सरकारी नियमों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी मिट्टी का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस अवैध खेल में माफिया न केवल उपजाऊ जमीन को छलनी कर रहे हैं, बल्कि सरकार को मिलने वाली रॉयल्टी की चोरी कर राजस्व विभाग को तगड़ा चूना भी लगा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, सैरपुर और इटौंजा के सीमावर्ती इलाकों में दर्जनों जेसीबी मशीनें और डंपर सक्रिय हैं। माफिया मुख्य रूप से उन जमीनों को निशाना बना रहे हैं जो सड़क किनारे स्थित हैं या जहाँ भविष्य में बड़ी व्यावसायिक संस्थाएं या कॉलोनियां बनने वाली हैं। सड़क किनारे बन रही इन संस्थाओं और अन्य निर्माण स्थलों पर यह 'पीली मिट्टी' बेहद महंगे दामों पर बेची जा रही है। माफिया एक डंपर मिट्टी के लिए मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जिससे उनकी जेबें तो भर रही हैं, लेकिन आम जनता और सरकार का नुकसान हो रहा है।

खनन विभाग के नियमानुसार, किसी भी कृषि भूमि से मिट्टी निकालने की अनुमति केवल 3 से 3.5 फीट तक होती है, ताकि जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहे। लेकिन बीकेटी के भौरूमऊ, पाल्हरी और फर्रुखाबाद जैसे क्षेत्रों में हकीकत इसके उलट है। यहाँ माफियाओं ने 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए हैं। ये गहरे गड्ढे न केवल पर्यावरण के लिए खतरा हैं, बल्कि भविष्य में भूस्खलन और मवेशियों व बच्चों के गिरने जैसी बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।

आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस थानों और तहसील कार्यालयों से कुछ ही दूरी पर यह अवैध खनन जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय पुलिस और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत के बिना यह काम संभव नहीं है। बिना किसी 'रवन्ना' (परिवहन परमिट) के सैकड़ों डंपर रोजाना सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे पीडब्ल्यूडी की सड़कें भी समय से पहले टूट रही हैं। भारी वाहनों के कारण धूल का गुबार स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन गया है।

मई 2026 की शुरुआत में ही एसडीएम बीकेटी साहिल कुमार के नेतृत्व में कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें कई डंपरों को सीज किया गया था। इटौंजा के सआदत नगर और चंदनापुर में भी कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, ये कार्रवाइयां केवल 'ऊंट के मुंह में जीरा' साबित हो रही हैं। माफिया कुछ दिन काम बंद रखते हैं और प्रशासनिक ढील मिलते ही दोबारा सक्रिय हो जाते हैं।यदि समय रहते शासन ने इस संगठित माफिया गिरोह पर शिकंजा नहीं कसा, तो आने वाले समय में न केवल सरकारी राजस्व का बड़ा नुकसान होगा, बल्कि उपजाऊ कृषि भूमि भी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। क्षेत्रीय निवासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में खनन के पट्टों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध रूप से चल रहे वाहनों को तत्काल जब्त किया जाए।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.