ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
बड़ी खबर/न्यूज़/khaki shameful sisters kept moaning with blood in bkt police station police remained mute spectator

खाकी शर्मसार ! BKT थाने में लहूलुहान कराहती रहीं बहनें, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहाँ एक ओर सरकार 'मिशन शक्ति' जैसे अभियानों के जरिए महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है, वहीं बख्शी का तालाब पुलिस की कथित संवेदनहीनता ने इन दावों की पोल खोल दी है।

lucknow

1:57 PM, May 8, 2026

Share:

खाकी शर्मसार ! BKT थाने में लहूलुहान कराहती रहीं बहनें, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
logo

शिकायत करने गई बहनों को भाई ने पीटा सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

बख्शी का तालाब। थाना क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहाँ एक ओर सरकार 'मिशन शक्ति' जैसे अभियानों के जरिए महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिला रही है, वहीं बख्शी का तालाब पुलिस की कथित संवेदनहीनता ने इन दावों की पोल खोल दी है।

मामला जमीन-जायदाद के बंटवारे से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, दो बहनें अपने पत्रक संपत्ति में हिस्सेदारी और सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए बख्शी का तालाब थाने पहुँची थीं। उन्होंने अपने भाई और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन न्याय की उम्मीद में थाने पहुँची इन महिलाओं को क्या पता था कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उनके साथ बर्बरता होगी।बताया जा रहा है कि थाने से बाहर निकलते ही या थाना क्षेत्र के आसपास ही, आक्रोशित भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर दोनों बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि, दोनों बहनें बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आने के कारण वे जमीन पर गिर पड़ीं।

सबसे चौंकाने वाली और विचलित करने वाली बात तब सामने आई जब पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायल महिलाओं को वापस बख्शी का तालाब थाने पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बहनें लहूलुहान हालत में थाने के अंदर बने चबूतरे पर काफी देर तक पड़ी कराहती रहीं।वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, महिलाएं खून से लथपथ हैं और दर्द से तड़प रही हैं, लेकिन थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी उनकी सुनवाई करने या तत्काल उन्हें अस्पताल पहुँचाने की जहमत उठाते नहीं दिखे। पुलिस की इस "बड़ी लापरवाही" ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, अगर समय रहते पुलिस ने भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की होती, तो यह नौबत नहीं आती। वर्तमान में महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की इस सुस्ती की जमकर आलोचना हो रही है।अब देखना यह होगा कि, लखनऊ के उच्च पुलिस अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं। क्या उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने तड़पती महिलाओं को अनदेखा किया? या फिर इसे भी महज़ एक पारिवारिक विवाद बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.