बरेली में अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 3 तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
bareilly
1:17 PM, May 8, 2026
Share:


बरेली में अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ सौ0 bma7.in
बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ की लखनऊ इकाई ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र से अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
STF मुख्यालय के निर्देशों पर की गई इस छापेमारी में अभियुक्तों के पास से कुल 14.28 किलोग्राम (करीब 1.428 किग्रा प्रति व्यक्ति वितरण के अनुसार) अवैध अफीम बरामद की गई है। पकड़ी गई इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तीन मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी जब्त की है।
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान लाला राम वर्मा पुत्र स्व. नेम चंद्र (निवासी ग्राम भूणा, थाना भमौरा, बरेली),तौफीक खां पुत्र पुत्तन खां (निवासी ग्राम भूणा, थाना भमौरा, बरेली) और राकेश पुत्र तुलसी राम (निवासी ग्राम प्रेमराजपुर, थाना भमौरा, बरेली के रूप में हुई है।एसटीएफ को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि, एक गिरोह झारखंड से मादक पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में सप्लाई कर रहा है। सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर उप-निरीक्षक हरीश सिंह चौहान की टीम ने बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में अंधी पुलिया के पास जाल बिछाया। टीम ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को उस समय दबोच लिया जब वे माल की डिलीवरी देने या आगे ले जाने की फिराक में थे।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि, वे अवैध अफीम की इस खेप को पंजाब के लुधियाना ले जाने की तैयारी में थे। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भी नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और उनके मुख्य सप्लायरों की तलाश कर रही है ताकि इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म किया जा सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर