ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आजUP - गाजियाबाद में घर में संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री का शव मिलाUP - गाजियाबाद में मोबाइल फोन चलाने पर विवाहिता से मारपीट, दंपती पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में छह दिन बाद भी अनसुलझी पहेली कैसे लगी आगUP - हरदोई में किशोरी ने किया सुसाइड,परिजनो के बीच को​हराम UP - देवरिया से गोरखपुर आ रही स्कार्पियो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवारUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन का आयोजनUP - वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे 50-50 हजार के इनामी बदमाश,दोनों को दौड़ाकर मारी गोलीUP - काशी में 50 किमी रफ्तार से चली हवा, झमाझम हुई बारिशUP - वाराणसी डायवर्ट किए गए तीन विमान, बारिश के बाद शहर में एक घंटे तक गुल रही बिजलीUP - वाराणसी में छह साल की बच्ची का अपहरण कर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में गिरफ्तारUP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आजUP - गाजियाबाद में घर में संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री का शव मिलाUP - गाजियाबाद में मोबाइल फोन चलाने पर विवाहिता से मारपीट, दंपती पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में छह दिन बाद भी अनसुलझी पहेली कैसे लगी आगUP - हरदोई में किशोरी ने किया सुसाइड,परिजनो के बीच को​हराम UP - देवरिया से गोरखपुर आ रही स्कार्पियो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवारUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन का आयोजनUP - वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे 50-50 हजार के इनामी बदमाश,दोनों को दौड़ाकर मारी गोलीUP - काशी में 50 किमी रफ्तार से चली हवा, झमाझम हुई बारिशUP - वाराणसी डायवर्ट किए गए तीन विमान, बारिश के बाद शहर में एक घंटे तक गुल रही बिजलीUP - वाराणसी में छह साल की बच्ची का अपहरण कर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में गिरफ्तार
बड़ी खबर/न्यूज़/hussainganj police nabs 5 smugglers with drug consignment worth 2 76 crore

हुसैनगंज पुलिस ने ₹2.76 करोड़ की नशीली खेप के साथ 5 तस्करों को दबोचा

हुसैनगंज पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक शिवमंगल सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अंतर्देशीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 करोड़ 76 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाली आर्गेनिक और अवैध गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई है।

lucknow

3:05 PM, May 6, 2026

Share:

हुसैनगंज पुलिस ने ₹2.76 करोड़ की नशीली खेप के साथ 5 तस्करों को दबोचा
logo

हुसैनगंज पुलिस ने ₹2.76 करोड़ की नशीली खेप के साथ 5 तस्करों को दबोचा सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रभारी निरीक्षक शिवमंगल सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अंतर्देशीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 करोड़ 76 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाली आर्गेनिक और अवैध गांजे की बड़ी खेप बरामद की गई है।

हुसैनगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, ड्रग्स की एक बड़ी खेप शहर में खपाने के लिए लाई जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक शिवमंगल सिंह की टीम ने जाल बिछाया और घेराबंदी कर गिरोह के पांच सदस्यों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से 2 किलो 700 ग्राम आर्गेनिकगांजा और 5 किलो साधारण अवैध गांजा बरामद हुआ। आर्गेनिक गांजा, जिसे 'हाइड्रो' भी कहा जाता है, अपनी उच्च गुणवत्ता और नशीली क्षमता के कारण बेहद महंगा बिकता है।

पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि, इस गिरोह के तार विदेशों से जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए तस्कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और गुजरात के रहने वाले हैं। ये लोग थाईलैंड जैसे देशों से नशीले पदार्थों को शातिराना ढंग से भारत लाते थे। तस्करों ने स्वीकार किया कि वे विदेशों से उन्नत किस्म के नशीले पदार्थ लाकर लखनऊ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इनका मुख्य निशाना स्कूलों और कॉलेजों के युवा थे, जिन्हें ये लोग नशे की लत लगाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।

पुलिस की इस कामयाबी को 'नशा मुक्त अभियान' की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और तकनीकी तौर पर बेहद मजबूत था। प्रभारी निरीक्षक शिवमंगल सिंह और उनकी टीम की इस मुस्तैदी की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।पुलिस अब इस गिरोह के स्थानीय संपर्कों और बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि, यह पता लगाया जा सके कि, तस्करी का पैसा कहाँ निवेश किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.