ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आजUP - गाजियाबाद में घर में संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री का शव मिलाUP - गाजियाबाद में मोबाइल फोन चलाने पर विवाहिता से मारपीट, दंपती पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में छह दिन बाद भी अनसुलझी पहेली कैसे लगी आगUP - हरदोई में किशोरी ने किया सुसाइड,परिजनो के बीच को​हराम UP - देवरिया से गोरखपुर आ रही स्कार्पियो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवारUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन का आयोजनUP - वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे 50-50 हजार के इनामी बदमाश,दोनों को दौड़ाकर मारी गोलीUP - काशी में 50 किमी रफ्तार से चली हवा, झमाझम हुई बारिशUP - वाराणसी डायवर्ट किए गए तीन विमान, बारिश के बाद शहर में एक घंटे तक गुल रही बिजलीUP - वाराणसी में छह साल की बच्ची का अपहरण कर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में गिरफ्तारUP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आजUP - गाजियाबाद में घर में संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री का शव मिलाUP - गाजियाबाद में मोबाइल फोन चलाने पर विवाहिता से मारपीट, दंपती पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में छह दिन बाद भी अनसुलझी पहेली कैसे लगी आगUP - हरदोई में किशोरी ने किया सुसाइड,परिजनो के बीच को​हराम UP - देवरिया से गोरखपुर आ रही स्कार्पियो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवारUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन का आयोजनUP - वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे 50-50 हजार के इनामी बदमाश,दोनों को दौड़ाकर मारी गोलीUP - काशी में 50 किमी रफ्तार से चली हवा, झमाझम हुई बारिशUP - वाराणसी डायवर्ट किए गए तीन विमान, बारिश के बाद शहर में एक घंटे तक गुल रही बिजलीUP - वाराणसी में छह साल की बच्ची का अपहरण कर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में गिरफ्तार
क्राइम/न्यूज़/bloody saw on greenery in bkt illegal cutting of teak entangled in the statements of forest inspector

बीकेटी में हरियाली पर 'खूनी' आरा, वन दरोगा के बयानों में उलझा सागौन का अवैध कटान

चंद्रिका देवी मार्ग पर स्थित सरकारी ट्यूबवेल नंबर 15 के ठीक सामने बेखौफ लकड़कट्टे सागौन के हरे-भरे पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि, पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारी ही इस पूरे प्रकरण में सवालों के घेरे में हैं।

lucknow

1:54 PM, May 6, 2026

Share:

बीकेटी में हरियाली पर 'खूनी' आरा, वन दरोगा के बयानों में उलझा सागौन का अवैध कटान
logo

बख्शी का तालाब क्षेत्र में लगातार अवैध कटान सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

बख्शी का तालाब।क्षेत्र में चंद्रिका देवी मार्ग पर स्थित सरकारी ट्यूबवेल नंबर 15 के ठीक सामने बेखौफ लकड़कट्टे सागौन के हरे-भरे पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि, पर्यावरण की रक्षा के लिए जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारी ही इस पूरे प्रकरण में सवालों के घेरे में हैं।

इस अवैध कटान की सूचना मिलने पर जब जिम्मेदार वन दरोगा मुबारक अली से संपर्क किया गया, तो उनके बयानों ने विभागीय मिलीभगत की पोल खोलकर रख दी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रातः काल जब दरोगा से कटान के संदर्भ में जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने 40 पेड़ों का परमिट होने का दावा किया। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद दोपहर में उन्होंने अपनी ही बात को पलटते हुए किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर 80 पेड़ों के कटान का परमिट बता दिया। एक ही स्थान पर, एक ही दिन में अधिकारियों के दो अलग-अलग बयान यह स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त हैं कि कटान की आड़ में बड़े पैमाने पर आंकड़ों का हेरफेर और अवैध वसूली का खेल चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों और जानकारी के अनुसार, यह कटान अमित अरोरा नामक व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा है। जब भी इस मामले में वन दरोगा मुबारक अली से सख्ती से पूछताछ की जाती है, तो वह कभी किसी वर्तमान मंत्री तो कभी किसी सेवानिवृत्त उच्चाधिकारी के बाग होने का हवाला देकर खुद को इस मामले से अलग कर लेते हैं। प्रभावशाली नामों का सहारा लेकर नियमों को ताक पर रखना और जांच को प्रभावित करना वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े करता है।

उत्तर प्रदेश में सागौन और शीशम जैसी कीमती प्रजातियों के पेड़ों को काटने के लिए कड़े नियम हैं। उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत, प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ों को काटने के लिए न केवल ठोस अनुमति की आवश्यकता होती है, बल्कि काटे गए पेड़ों के बदले नए पौधे लगाने का शपथ पत्र भी देना होता है। लेकिन बीकेटी के इस क्षेत्र में जिस तरह से बेखौफ होकर कुल्हाड़ियां चल रही हैं, उससे स्पष्ट है कि, न तो शासन का डर है और न ही प्रशासन की निगरानी।

क्षेत्रीय जनता और पर्यावरण प्रेमियों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि, एक तरफ सरकार करोड़ों पौधे लगाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी लकड़कट्टों के साथ सांठगांठ कर पुरानी हरियाली को खत्म कर रहे हैं। इस मामले में प्रभागीय वनाधिकारी और मुख्य वन संरक्षक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है ताकि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और कीमती सागौन के पेड़ों को बचाया जा सके।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.