ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसमUP - गोरखपुर में मिला महिला व नवजात का शवUP - मौसम का कहर, आंधी-पानी के बीच बलिया में टूटा पीपा पुलUP - काशी में पीएम मोदी का स्वागत UP - सीतापुर में बसों की कमी से जूझे मुसाफिर, डग्गामार वाहनों का लिया सहाराUP - सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई छात्रा, मौतUP - सीतापुर के अटरिया में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसानUP - सीतापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला युवक का शवUP - लखनऊ में राज्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की परीक्षा में लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी CISCE Board 2026: लखनऊ में प्रखर सिंह ने 12वीं में किया टॉप, हासिल किए 99.25 फीसदी अंकUP - यूपी के कई जिलो में झमाझम बारिश से सुहावना मौसम
क्राइम/न्यूज़/horrific road accident bike went out of control and entered the shop only brother died

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बाइक, इकलौते भाई की मौत

तालकटोरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बालाजी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बंद दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने छह बहनों के बीच इकलौता भाई था, जिसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

lucknow

4:12 PM, Apr 30, 2026

Share:

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बाइक, इकलौते भाई की मौत
logo

सड़के हादसे में गई इकलौता भाई की जान सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। के तालकटोरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बालाजी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक बंद दुकान के शटर को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस हादसे में बाइक चालक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने छह बहनों के बीच इकलौता भाई था, जिसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, आलमबाग के तेजी खेड़ा निवासी 32 वर्षीय अरबाज अहमद पेशे से प्राइवेट गाड़ी चालक थे। मृतक के बहनोई सरफराज ने बताया कि अरबाज बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे किसी सवारी की बुकिंग पर अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह तालकटोरा रोड पर बालाजी मंदिर के पास बने मोड़ पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक की रफ्तार अनियंत्रित हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि अरबाज बाइक समेत सीधे एक बंद दुकान में जा घुसे।

टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां अरबाज लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल युवक को गंभीर हालत में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने युवक के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद अरबाज की जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अरबाज की मौत की खबर ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है। पिता शहंशाह और मां अनीस जहां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि, अरबाज छह बहनों के बीच इकलौता भाई था और घर की जिम्मेदारी उठा रहा था। किस्मत की मार देखिए कि करीब 9 साल पहले अरबाज के दूसरे भाई शानू की भी एक ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। अब इकलौते बेटे को खोने के बाद बूढ़े माता-पिता और बहनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

तालकटोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, जिसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने सड़क के उस मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.