ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में घर में संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री का शव मिलाUP - गाजियाबाद में मोबाइल फोन चलाने पर विवाहिता से मारपीट, दंपती पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में छह दिन बाद भी अनसुलझी पहेली कैसे लगी आगUP - हरदोई में किशोरी ने किया सुसाइड,परिजनो के बीच को​हराम UP - देवरिया से गोरखपुर आ रही स्कार्पियो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवारUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन का आयोजनUP - वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे 50-50 हजार के इनामी बदमाश,दोनों को दौड़ाकर मारी गोलीUP - काशी में 50 किमी रफ्तार से चली हवा, झमाझम हुई बारिशUP - वाराणसी डायवर्ट किए गए तीन विमान, बारिश के बाद शहर में एक घंटे तक गुल रही बिजलीUP - वाराणसी में छह साल की बच्ची का अपहरण कर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में घर में संदिग्ध परिस्थिति में राजमिस्त्री का शव मिलाUP - गाजियाबाद में मोबाइल फोन चलाने पर विवाहिता से मारपीट, दंपती पर रिपोर्ट दर्जUP - गाजियाबाद में छह दिन बाद भी अनसुलझी पहेली कैसे लगी आगUP - हरदोई में किशोरी ने किया सुसाइड,परिजनो के बीच को​हराम UP - देवरिया से गोरखपुर आ रही स्कार्पियो पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे सवारUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन का आयोजनUP - वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे 50-50 हजार के इनामी बदमाश,दोनों को दौड़ाकर मारी गोलीUP - काशी में 50 किमी रफ्तार से चली हवा, झमाझम हुई बारिशUP - वाराणसी डायवर्ट किए गए तीन विमान, बारिश के बाद शहर में एक घंटे तक गुल रही बिजलीUP - वाराणसी में छह साल की बच्ची का अपहरण कर 70 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंका, मुठभेड़ में गिरफ्तार
क्राइम/न्यूज़/fruit seller crushed by speeding bike died during treatment in trauma center

तेज रफ्तार बाइक ने फल विक्रेता को रौंदा, इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत

मड़ियांव थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव के ताड़ी खाना इलाके में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा

lucknow

6:52 PM, May 5, 2026

Share:

 तेज रफ्तार बाइक ने फल विक्रेता को रौंदा, इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत
logo

मड़ियांव में तेज रफ्तार बाइक ने फल विक्रेता को रौंदा sketch by- google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, मड़ियांव के ताड़ी खाना इलाके में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए केजीएमयू के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मिट्ठू पांडे के रूप में हुई है। वह मड़ियांव स्थित ताड़ी खाना और शालीमार अपार्टमेंट के पास बनी झोपड़पट्टी में अपनी बुजुर्ग मां चंपा के साथ रहते थे। मिट्ठू पांडे पेशे से फल विक्रेता थे और मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाते थे।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह मिट्ठू हमेशा की तरह घर से पैदल पानी लेने के लिए निकले थे। जैसे ही वह सड़क किनारे पहुंचे, तभी अचानक सामने से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिट्ठू सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल मिट्ठू को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां कई घंटों तक चले इलाज के बाद मिट्ठू ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की मां चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मिट्ठू अभी अविवाहित था और घर का इकलौता सहारा था। फल बेचकर वह किसी तरह परिवार का गुजर-बसर कर रहा था, लेकिन इस हादसे ने बुजुर्ग मां के बुढ़ापे की लाठी छीन ली है।

मड़ियांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, आरोपी मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि, आरोपी की बाइक के नंबर और उसकी पहचान की जा सके।स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि, शालीमार अपार्टमेंट और ताड़ी खाना के आसपास के रास्तों पर वाहन चालक अक्सर नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना रहता है।पुलिस ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर अनियंत्रित रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.