ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
क्राइम/न्यूज़/fear of bloody conflict over ancestral land actions of bullies captured in cctv

पुश्तैनी जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, CCTV में कैद हुई दबंगों की करतूत,एफआईआर दर्ज

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरकपुर सरैया में पुश्तैनी जमीन और निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चरम पर है। गांव के दबंगों द्वारा एक परिवार की पुश्तैनी दीवार और चबूतरे को ढहाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपियों की यह करतूत पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से स

lucknow

6:21 PM, May 9, 2026

Share:

पुश्तैनी जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, CCTV में कैद हुई दबंगों की करतूत,एफआईआर दर्ज
logo

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दबंगो की हरकतें सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

बख्शी का तालाब।थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरकपुर सरैया में पुश्तैनी जमीन और निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव चरम पर है। गांव के दबंगों द्वारा एक परिवार की पुश्तैनी दीवार और चबूतरे को ढहाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपियों की यह करतूत पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकपुर सरैया निवासी पवन कुमार रावत पुत्र शत्रुघ्न लाल का अपने घर के सामने स्थित पुश्तैनी जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। पवन कुमार का आरोप है कि, बीते 6 मई की सुबह, जब पूरा गांव गहरी नींद में था, तभी विपक्षीगणों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके निर्माण पर हमला कर दिया।पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब 4:20 बजे गुड़िया (पत्नी पंकज), पंकज (पुत्र प्यारेलाल), नीलम (पत्नी भगवान बक्श) और भगवान बक्श (पुत्र प्यारेलाल) ने एकजुट होकर उनके चबूतरे और दीवार को निशाना बनाया। आरोपी अपने साथ हथौड़े और फावड़े जैसे औजार लेकर आए थे। शोर सुनकर जब तक पवन कुमार और उनके परिवार के लोग बाहर आए, तब तक आरोपियों ने पुश्तैनी निर्माण को काफी नुकसान पहुँचा दिया था।

इस पूरे विवाद में पीड़ित पक्ष के पास सबसे मजबूत साक्ष्य घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा है। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, किस प्रकार आरोपी बेखौफ होकर हथौड़े चला रहे हैं और दीवार को जमींदोज कर रहे हैं। पीड़ित पवन कुमार के मुताबिक, "आरोपियों को कानून का कोई डर नहीं है। उन्होंने न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि विरोध करने पर हमारे परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि, निर्माण ढहाने के बाद आरोपियों ने वहां जबरन नई दीवार बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवार का मुख्य रास्ता बाधित करना है। यदि, आरोपी वहां दीवार खड़ी करने में सफल हो जाते हैं, तो पीड़ित परिवार अपने ही घर में कैद होने को मजबूर हो जाएगा। इस स्थिति ने गांव में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है, जिससे कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पवन कुमार रावत ने बख्शी का तालाब थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को लिखित शिकायत सौंपी है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि, पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के दायरे में लिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बतया है कि, मामला हमारे संज्ञान में है और एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है, लेकिन पीड़ित परिवार अभी भी डरा हुआ है और प्रशासन से उचित सुरक्षा की मांग कर रहा है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस गश्त पर भी नजर रख रही है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.