ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
क्राइम/न्यूज़/a rampage of fearless thieves huge theft of rs 15 lakhs created panic in pm awas yojana colony

बेखौफ चोरों का तांडव, पीएम आवास योजना कॉलोनी में 15 लाख की बड़ी चोरी से मचा हड़कंप

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। यहाँ के वसंत कुंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी (सेक्टर 6/30, सेक्टर-I) में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और स्थानीय पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

lucknow

7:27 PM, May 9, 2026

Share:

 बेखौफ चोरों का तांडव, पीएम आवास योजना कॉलोनी में 15 लाख की बड़ी चोरी से मचा हड़कंप
logo

पीएम आवास योजना कॉलोनी में 15 लाख की बड़ी चोरी से मचा हड़कंप सौ0 ( edited ) google

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। यहाँ के वसंत कुंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी (सेक्टर 6/30, सेक्टर-I) में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत और स्थानीय पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित हरिश्चंद्र अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोंडा गए हुए थे। घर पूरी तरह से बंद था, जिसका फायदा उठाकर शातिर चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बड़े ही इत्मीनान से अलमारी के लॉक तोड़कर उसमें रखे लगभग 15 लाख रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवरात और करीब 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला और ताला टूटा हुआ देखा, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना गृहस्वामी हरिश्चंद्र और स्थानीय पुलिस को दी गई। चोरी की इतनी बड़ी वारदात की खबर फैलते ही कॉलोनी के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़ित परिवार जब वापस लौटा, तो घर के अंदर बिखरा सामान और खाली अलमारी देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने जीवन भर की जमा पूंजी से ये जेवर बनाए थे, जिसे चोरों ने पल भर में उजाड़ दिया।

इस घटना ने ठाकुरगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में आए दिन छोटी-मोटी चोरियां होती रहती हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पुलिस गश्त (पेट्रोलिंग) नाम मात्र की भी नहीं होती, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस कॉलोनी के प्रवेश द्वारों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।राजधानी के एक रिहायशी इलाके में हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है। अब देखना यह होगा कि लखनऊ पुलिस कब तक इन शातिर चोरों को सलाखों के पीछे भेज पाती है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.