ब्रेकिंग न्यूज़
UP - दूध खराब होने पर किराना व्यापारी के बेटे को मारा फावड़ा, रिपोर्ट दर्जUP - डीसीपी ऑफिस के पास बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्करUP - गाजियाबाद में क्रिप्टो करंसी के नाम पर गंवाए 99 हजार रुपयेUP - गाजियाबाद में 1483 वाहन चालकों के डीएल किए जाएंगे रद्दUP - गाजियाबाद में दो गज पीछे अभियान के तहत रावली रोड से हटवाया अतिक्रमणUP - फतेहपुर में इनामिया भाजपा नेता मुठभेड़ में गिरफ्तारUP - कानपुर में नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस UP - वाराणसी में गैस बुकिंग के नाम पर 10 दिन में ठगी के दो मामलेUP - वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, छात्राओं ने गाया राष्ट्रगानUP - संदिग्ध आतंकियों से मांगा गया था वर्दीधारियों को गोली मारते वीडियोUP - सीएम योगी बोले - अब नौकरी के लिए सिफारिश और अनैतिक दबाव की जरूरत नहीं पड़तीUP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आजUP - दूध खराब होने पर किराना व्यापारी के बेटे को मारा फावड़ा, रिपोर्ट दर्जUP - डीसीपी ऑफिस के पास बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्करUP - गाजियाबाद में क्रिप्टो करंसी के नाम पर गंवाए 99 हजार रुपयेUP - गाजियाबाद में 1483 वाहन चालकों के डीएल किए जाएंगे रद्दUP - गाजियाबाद में दो गज पीछे अभियान के तहत रावली रोड से हटवाया अतिक्रमणUP - फतेहपुर में इनामिया भाजपा नेता मुठभेड़ में गिरफ्तारUP - कानपुर में नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस UP - वाराणसी में गैस बुकिंग के नाम पर 10 दिन में ठगी के दो मामलेUP - वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में ध्वजारोहण, छात्राओं ने गाया राष्ट्रगानUP - संदिग्ध आतंकियों से मांगा गया था वर्दीधारियों को गोली मारते वीडियोUP - सीएम योगी बोले - अब नौकरी के लिए सिफारिश और अनैतिक दबाव की जरूरत नहीं पड़तीUP - कानपुर में हाईवे पर खड़ी पिकअप में घुसी बाइक, किशोर की मौत और तीन बच्चे घायलUP - कानपुर मे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,डेयरी कर्मी की मौत और एक घायलUP - कानपुर-सागर हाईवे पर ईको वैन व डंपर की भिड़ंत, 16 लोग घायलUP - गोरखपुर में खुद को बैंककर्मी बताकर साइबर ठगी, युवक के खाते से 82 हजार रुपये उड़ाएUP - गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के समय निजी तौर पर सुनी लोगो की शिकायतेंUP - वाराणसी में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तारUP - वाराणसी स्टेशन पर 25 तक नहीं आएगी सूरत एक्सप्रेसUP - वाराणसी में सास ने पार की हैवानियत की हद UP - काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में किए दर्शनUP - राहुल गांधी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका पर सुनवाई आज
बड़ी खबर/न्यूज़/chief minister yogi adityanath inaugurated the first phase of census 2027

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ की भावना के साथ मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का शुभारंभ किया

lucknow

1:00 PM, May 7, 2026

Share:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ
logo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ की भावना के साथ मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनगणना केवल जनसंख्या की गणना भर नहीं है, बल्कि समग्र, समावेशी और सुनियोजित विकास का सशक्त आधार है। आज का युग डेटा आधारित निर्णयों का है और जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना यह सुनिश्चित करने का माध्यम है कि विकास की धारा में समाज का अंतिम व्यक्ति भी समान रूप से सहभागी बन सके।

Img

मुख्यमंत्री का आह्वान, हर प्रदेशवासी जनगणना में करे सहभाग, दें अपनी सही जानकारी सौ0 bma7.in

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में पहली बार डिजिटल जनगणना कराई जा रही है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्य संपादित होंगे। आमजन को 07 मई से 21 मई, 2026 तक स्वगणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके उपरांत फील्ड कार्य के अंतर्गत जनगणना कार्मिक घर-घर जाकर सूचीकरण का कार्य करेंगे। द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। इस बार जनगणना में जातीय गणना को भी सम्मिलित किया गया है। साथ ही पहली बार वन ग्रामों को भी जनगणना प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, वर्तमान समय में रियल टाइम डेटा अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाया गया है। इसके लिए एक विशेष जनगणना पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से ग्राम एवं वार्ड स्तर तक कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या लगभग 25 करोड़ 70 लाख है। जनगणना कार्य प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 17 नगर निगमों, 745 अन्य नगरीय निकायों, 21 छावनी परिषदों, 57,694 ग्राम पंचायतों तथा लगभग 1 लाख 4 हजार राजस्व ग्रामों में संपादित किया जाएगा।

Img

07 से 21 मई तक आमजन को मिलेगा स्वगणना का विकल्प सौ0bma7.in

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस व्यापक कार्य के सफल संचालन हेतु लगभग 5.47 लाख कार्मिकों की तैनाती की जा रही है, जिनमें 4.50 लाख प्रगणक, 85 हजार सुपरवाइजर तथा 12 हजार राज्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 5.35 लाख कार्मिकों को दोनों चरणों के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व मानते हुए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति केवल एक ही स्थान पर अपनी गणना कराए तथा सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि विकास योजनाओं की सटीक एवं प्रभावी रूपरेखा तैयार की जा सके। मुख्यमंत्री ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को शुभकामनाएं भी दीं।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.