ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान,दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा गयाUP - चदौली में एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल रही 15 घंटे लेटUP - नायाब स्पोर्ट्स कप में रनर अप रही पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौलीUP - चदौली में अलीनगर पुलिस ने आगरा से 50 हजार के इनामी को पकड़ा UP - चदौली में बस से उतर कर पार कर रहा था सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौतUP -सैदूपुर में लगी प्रदर्शनी में दिखा बुद्ध का जीवन उपदेशUP - चदौली में मानवाधिकार आयोग ने डीएम चंदौली को किया तलबUP - वाराणसी में पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और फायरिंग, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल UP - वाराणसी में शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पितात्र,पहुंची पुलिसUP - 22 मई से शुरू होगी प्रदेश में 16वीं जनगणना, 5.25 लाख कर्मियों की लगेगी ड्यूटीUP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्जUP - गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान,दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा गयाUP - चदौली में एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल रही 15 घंटे लेटUP - नायाब स्पोर्ट्स कप में रनर अप रही पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौलीUP - चदौली में अलीनगर पुलिस ने आगरा से 50 हजार के इनामी को पकड़ा UP - चदौली में बस से उतर कर पार कर रहा था सड़क, ट्रेलर की चपेट में आने से हुई मौतUP -सैदूपुर में लगी प्रदर्शनी में दिखा बुद्ध का जीवन उपदेशUP - चदौली में मानवाधिकार आयोग ने डीएम चंदौली को किया तलबUP - वाराणसी में पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश और फायरिंग, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल UP - वाराणसी में शादी समारोह में मातम, बेटे की लाश पकड़कर रोया पितात्र,पहुंची पुलिसUP - 22 मई से शुरू होगी प्रदेश में 16वीं जनगणना, 5.25 लाख कर्मियों की लगेगी ड्यूटीUP - गाजियाबाद में एमएमजी अस्पताल की बर्न यूनिट में नहीं मिल रहा झुलसों को समुचित उपचारUP - निवाड़ी के जंगल में बड़े पैमाने पर गोकशी, हिंदू संगठनों का फूटा गुस्साUP - मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाएं खोलेंगी कैंटीन UP - दुकान में घुस कर 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की, रिपोर्ट दर्ज कीUP - गाजियाबाद में पुलिस की अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए, पैरों में गोली लगीUP - गाजियाबाद में 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में कारोबारी पर रिपोर्ट दर्ज
बड़ी खबर/न्यूज़/bjp will expose the anti women face of the opposition cm will hold the torch with 5000 workers

विपक्ष के 'महिला विरोधी' चेहरे को बेनकाब करेगी बीजेपी, 5000 कार्यकर्ताओं संग मशाल थामेंगे CM

लखनऊ में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (131वां संविधान संशोधन विधेयक) के लोकसभा में खारिज होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक विशाल मशाल जुलूस निकालने जा रही है। इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह जुलूस विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ अपनाए गए रुख को जनता के बीच बेनकाब करने के उद्देश्य से निकाला जा रहा है।

lucknow

12:25 PM, May 2, 2026

Share:

विपक्ष के 'महिला विरोधी' चेहरे को बेनकाब करेगी बीजेपी, 5000 कार्यकर्ताओं संग मशाल थामेंगे CM
logo

लखनऊ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बीजेपी की महा-रैली सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (131वां संविधान संशोधन विधेयक) के लोकसभा में खारिज होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक विशाल मशाल जुलूस निकालने जा रही है। इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह जुलूस विपक्षी दलों द्वारा महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ अपनाए गए रुख को जनता के बीच बेनकाब करने के उद्देश्य से निकाला जा रहा है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार, यह मशाल जुलूस आज शाम 7 बजे लोक भवन से शुरू होकर हजरतगंज के प्रमुख अटल चौक तक जाएगा। इस आंदोलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी का अनुमान है कि इस मशाल यात्रा में करीब 5000 कार्यकर्ता और महिलाएं एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

यह पूरा घटनाक्रम 17 अप्रैल 2026 को लोकसभा में हुई वोटिंग से जुड़ा है। सदन में उपस्थित 528 सांसदों में से विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सदस्यों ने विरोध में मतदान किया। संविधान संशोधन के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत (352 वोट) न मिल पाने के कारण यह ऐतिहासिक विधेयक मात्र 54 वोटों की कमी से गिर गया। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों ने 'कोटे में कोटा' और 'मजहबी आरक्षण' की मांग अड़ाकर जानबूझकर इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों पर प्रहार बताया है। उनका कहना है कि नारी शक्ति को उनका हक दिलाने की लड़ाई अब सदन से निकलकर सड़क तक आ गई है। इस मशाल जुलूस के माध्यम से बीजेपी संदेश देना चाहती है कि, वह महिलाओं के 33% आरक्षण के संकल्प पर अडिग है।

जुलूस की संवेदनशीलता और भीड़ को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लोक भवन से अटल चौक तक के मार्ग पर शाम 4 बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए हजरतगंज क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यह मशाल जुलूस न केवल एक विरोध प्रदर्शन है, बल्कि आगामी चुनावों से पहले बीजेपी की एक बड़ी राजनीतिक घेराबंदी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.