इंदिरा नहर में उतराता मिला युवक का शव , इलाके में फैली सनसनी
नगराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इंदिरा नहर में स्थानीय ग्रामीणों ने पानी में एक अज्ञात शव को उतराते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का मानना है कि, यह व्यक्ति कहीं और से पानी के बहाव के साथ बहकर इस क्षेत्र में आया है।
lucknow
7:09 PM, May 2, 2026
Share:


इंदिरा नहर में उतराता मिला युवक का शव सौ0 bma7.in
लखनऊ। के नगराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इंदिरा नहर में स्थानीय ग्रामीणों ने पानी में एक अज्ञात शव को उतराते हुए देखा। घटना की सूचना मिलते ही नगराम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का मानना है कि, यह व्यक्ति कहीं और से पानी के बहाव के साथ बहकर इस क्षेत्र में आया है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि शरीर पर चोट के कोई प्रत्यक्ष या गंभीर निशान मौजूद नहीं हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है।
नगराम थाना प्रभारी ने बताया कि, शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों जैसे डूबने से मौत या कोई अन्य कारण का खुलासा हो पाएगा।नगराम पुलिस ने आसपास के सभी थानों को मृतक का हुलिया और तस्वीरें भेज दी हैं ताकि हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों से इसका मिलान किया जा सके। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि, इस हुलिए का कोई व्यक्ति उनके परिवार या परिचितों में से लापता है, तो तत्काल नगराम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें। फिलहाल, पुलिस नहर के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय खुफिया नेटवर्क की मदद से व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर