ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
क्राइम/न्यूज़/bihar s interstate smuggler arrested in lucknow opium worth lakhs recovered

लखनऊ में बिहार का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों की अफीम बरामद

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह के एक खूंखार सदस्य को दबोच लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में बताई जा रही है।

lucknow

1:02 PM, May 8, 2026

Share:

लखनऊ में बिहार का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, लाखों की अफीम बरामद
logo

लखनऊ में बिहार का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। लखनऊ में एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह के एक खूंखार सदस्य को दबोच लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में बताई जा रही है।

एसटीएफ को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि, बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से होते हुए मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप राजधानी लखनऊ में खपाने की तैयारी है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक विशेष टीम ने लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मोर्चा संभाला। पुलिस ने राधा स्वामी सत्संग आश्रम से लखनऊ की ओर जाने वाले रास्ते पर माधवखेड़ा हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहीम आलम पुत्र अमाइल शेख के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम-नौतनवा, थाना शिकारपुर, जनपद बेतिया (बिहार) का निवासी है।एसटीएफ ने शहीम के कब्जे से 1.426 किलोग्राम अफीम बरामद की है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में पता चला है कि, शहीम आलम एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा है जो बिहार से अफीम लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। एसटीएफ अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लखनऊ में यह माल किसे डिलीवर किया जाना था।

इस गिरफ़्तारी से ड्रग्स माफियाओं की सप्लाई चेन को एक बड़ा झटका लगा है। एसटीएफ की इस कामयाबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजधानी में नशे का जाल फैलाने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। अभियुक्त के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.