प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए बैंककर्मी ने किया सुसाइड,पिता ने की जांच की मांग
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में युवती से फोन पर वीडियो कॉल करते हुए बैंककर्मी ने फंदे से लटक से सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि,26 वर्षीय आकर्ष मिश्रा जो एक निजी बैंक में कार्यरत थे, चिनहट के मटियारी क्षेत्र में किराए के कमरे में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, घटना के समय वह कथित तौर पर एक युवती के साथ वीडियो कॉल पर थे।
lucknow
3:13 PM, Apr 22, 2026
Share:


प्रेम प्रसंग के चक्कर में बैंककर्मी ने फंदे से लटक कर दी जान सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में युवती से फोन पर वीडियो कॉल करते हुए बैंककर्मी ने फंदे से लटक से सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि,26 वर्षीय आकर्ष मिश्रा जो एक निजी बैंक में कार्यरत थे, चिनहट के मटियारी क्षेत्र में किराए के कमरे में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, घटना के समय वह कथित तौर पर एक युवती के साथ वीडियो कॉल पर थे।
दोस्तो से परिजनो को दी सूचना
घटना के बाद युवती ने फोन कर रूम के पड़ोस के रहने मित्र को बताया और उसके बाद वह कमरे के बाहर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर कमरे में पहुंचा तो आकर्ष को दुपट्टे पंखे के सहारे लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने फौरन अन्य दोस्तों को बुलाया एव उनकी मदद से फंदे से लटक रहे आकर्ष को उतार कर फौरन एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया वहीं फोन कर मित्र ने घर वालों को सूचना दी।
परिवार को रोकर बुरा हाल
पिता राजेश मिश्रा ने बताया कि, मंगलवार रात लगभग 11:00 बजे उन्हें फोन पर बेटे के दोस्त से सूचना मिली कि, उनके बेटे ने फंदे से गया है उसे अस्पताल ले जाया गया है । यह सूचना मिलने के बाद पिता बहराइच से परिवार के साथ जब लखनऊ पहुंचे तो पता लगा कि, उनके बेटे की मौत हो चुकी है। जिसके बाद परिजनो का रो— रोकर बुरा हाल हो गया है।
युवती से चल रहा था प्रेम प्रसंग
इस घटना को लेकर मामले में बताया कि, आकर्ष मिश्रा का महमूदाबाद बाराबंकी की रहने वाली है युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था मंगलवार रात दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी जिस पर कुछ कहा सुनी हुई उसके बाद उसने वीडियो कॉल करते हुए फंदे से लटक गया।
न्याय की गुहार
पिता का आरोप है कि, आकर्ष जिस युवती से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, उसने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया होगा। उन्होंने युवती की भूमिका की गहन जाँच करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।पिता ने पुलिस से आकर्ष के फोन की जाँच करने को कहा है ताकि, उस वीडियो कॉल के दौरान हुई बातचीत और घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।परिजनों का कहना है कि, आकर्ष एक सुलझा हुआ युवक था और उसे किसी गहरी मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा होगा, जिसकी पुलिस को निष्पक्षता से जाँच करनी चाहिए।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस ने आकर्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि,मौत के सटीक समय और कारणों का वैज्ञानिक विवरण मिल सके।घटना के तुरंत बाद उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी और आरक्षी विनय कुमार शुक्ला की टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे से अन्य महत्वपूर्ण सबूतों के साथ आकर्ष के मोबाइल फोन को भी जाँच के लिए जब्त किया गया है।
युवती से पूछताछ की तैयारी
बताया जा रहा है कि,आकर्ष के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस उस युवती की भूमिका की जाँच कर रही है जिससे वह वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। पुलिस युवती के कॉल रिकॉर्ड्स और बातचीत के विवरण खंगाल रही है।घटना के समय मौके पर पहुँचने वाले आकर्ष के दोस्तो अक्षय कुमार, समीर सिंह, अनुराग तोमर और संदीप दूबे के बयान दर्ज कए गए हैं, जिन्होंने दरवाजा तोड़कर आकर्ष को नीचे उतारा था।
कार्य दबाव की जाँच
पुलिस इस पहलू पर भी गौर कर रही है कि, क्या बैंक में सेल्स/क्रेडिट कार्ड के काम से जुड़ा कोई मानसिक दबाव या बैंक कर्मियों द्वारा प्रताड़ना भी इस कदम के पीछे की वजह हो सकती है, जैसा कि, लखनऊ के कुछ अन्य हालिया मामलों में देखा गया है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर