ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गोरखपुर में खजनी में रसोई गैस किल्लत पर भड़के ग्राहक, हंगामा- पुलिस से नोकझोंकUP - गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोपUP - गोरखपुर में दोस्त बनाकर 31.21 लाख की ठगीUP - वाराणसी में भगोड़े शुभम के गुरु प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी या कुर्की तयUP - वाराणसी में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी में किया नाैकायन, बाबा विश्वनाथ का दर्शनUP - गाजीपुर में गैरेज और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लाखों का नुकसानUP - नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शनUP - महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम, मायावती बोलीं- हमें कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करनाUS - ईरान की सैन्य ताकत पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकायाDELHI - दिल्ली के कारखाने में लगी भीषण आग UP - गोरखपुर में खजनी में रसोई गैस किल्लत पर भड़के ग्राहक, हंगामा- पुलिस से नोकझोंकUP - गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोपUP - गोरखपुर में दोस्त बनाकर 31.21 लाख की ठगीUP - वाराणसी में भगोड़े शुभम के गुरु प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी या कुर्की तयUP - वाराणसी में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी में किया नाैकायन, बाबा विश्वनाथ का दर्शनUP - गाजीपुर में गैरेज और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लाखों का नुकसानUP - नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शनUP - महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम, मायावती बोलीं- हमें कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करनाUS - ईरान की सैन्य ताकत पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकायाDELHI - दिल्ली के कारखाने में लगी भीषण आग
क्राइम/न्यूज़/sardar kaptan singh shot himself with his rifle in para area of lucknow died on the spot

लखनऊ के पारा क्षेत्र में सरदार कप्तान सिंह ने अपनी राइफल से खुद को मारी गोली,मौके पर मौत

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित भपटामऊ गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सरदार कप्तान सिंह ने अपने ही राइफल से बंद कमरे में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पेशे से अधिवक्ता बेटे अजय नायक ने बताया कि,उनके पिता नाक की कील की सप्लाई का काम करते हैं इस घटना को लेकर लोगो के बीच दहशत का माहौल हो गया है। पूरे इलाके में यह मामला बहुत ही तेजी से चर्चा में बना है

lucknow

6:19 PM, Apr 22, 2026

Share:

लखनऊ के पारा  क्षेत्र में सरदार कप्तान सिंह ने अपनी राइफल से खुद को मारी गोली,मौके पर मौत
logo

कप्तान सिंह ने अपनी राइफल से खुद को मारी गोली सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश।​ लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित भपटामऊ गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सरदार कप्तान सिंह ने अपने ही राइफल से बंद कमरे में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पेशे से अधिवक्ता बेटे अजय नायक ने बताया कि,उनके पिता नाक की कील की सप्लाई का काम करते हैं इस घटना को लेकर लोगो के बीच दहशत का माहौल हो गया है। पूरे इलाके में यह मामला बहुत ही तेजी से चर्चा में बना है।

परिवार के लोग रहते थे परेशान

पुलिस का मानना है कि, घर में चल रहे आपसी विवादों के कारण वे मानसिक तनाव में थे।कप्तान सिंह लखनऊ के भपटामऊ में अपने दो बेटों और उनकी पत्नियों के साथ रहते थे। उनकी एक तीसरी बहू भी है, जिसने करीब एक साल पहले परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।सूत्रों के अनुसार, उनके परिवार का एक दहेज से संबंधित केस कासगंज न्यायालय में चल रहा था।जिस दिन यह घटना हुई उसी दिन उस दहेज केस की पेशी थी, जिसके लिए परिवार के अधिकांश सदस्य कोर्ट गए हुए थे।

​तनाव के कारण उठाया कदम

उन्होंने बताया कि,छोटे भाई पवन नायक की 2023 में एमपी की रहने वाली मोहिनी नाम की युवती से शादी हुई थी। शादी के एक माह बाद मोहिनी अपने मायके चली गई एवं घर वालों पर दहेज का मुकदमा दर्ज कर दिया था। जिसकी वजह से पूरा परिवार काफी परेशान रहता था एवं पवन के ससुराल वाले धमकियां दिया करते थे। बेटे अजय ने बताया कि, मोहिनी के ताऊ दरोगा है जिसके चलते जब घर वाले पेशी पर जाते तो उन्हें मानसिक रूप से काफी परेशान करते थे। जिसके चलते कप्तान सिंह काफी परेशान रह रहे थे बुधवार की सुबह पूजा पाठ करने के बाद कमरे में चले गए एवं अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार कर जान दे दी।

परिजनो  से  पूछताछ जारी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।जिस लाइसेंसी राइफल से गोली चली थी, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है ताकि घर के कलह की पुष्टि हो सके।कप्तान सिंह के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है ताकि उनकी आखिरी बातचीत और मानसिक स्थिति का पता चल सके। पुलिस यह भी जांच रही है कि राइफल का लाइसेंस किसके नाम पर था और क्या इसे सुरक्षित तरीके से रखा गया था।

रिपोर्ट का इंतजार

बताया जा रहा है कि,मौत के सटीक समय और कारण की पुष्टि के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और पुलिस कासगंज कोर्ट में चल रहे केस के दस्तावेजों की भी जानकारी जुटाएगी ताकि घटना के "ट्रिगर" को समझा जा सके। ताकि,इस मामले मे जो भी सच्चाई है वो सामने आए।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.