ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
क्राइम/न्यूज़/anger of hitachi employees erupted in lucknow s transport nagar display

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में भड़का हिताची कर्मचारियों का आक्रोश; प्रदर्शन

लखनऊ का ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र शुक्रवार को उस समय नारेबाजी और प्रदर्शन का केंद्र बन गया, जब बहुराष्ट्रीय कंपनी हिताची के परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले गार्ड और गनमैन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वेतन विसंगतियों और सरकार द्वारा निर्धारित नई मजदूरी दरों को लागू न करने के विरोध में कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

lucknow

2:30 PM, May 8, 2026

Share:

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में भड़का हिताची कर्मचारियों का आक्रोश; प्रदर्शन
logo

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में भड़का हिताची कर्मचारियों का आक्रोश सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

लखनऊ का ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र शुक्रवार को उस समय नारेबाजी और प्रदर्शन का केंद्र बन गया, जब बहुराष्ट्रीय कंपनी हिताची के परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले गार्ड और गनमैन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वेतन विसंगतियों और सरकार द्वारा निर्धारित नई मजदूरी दरों को लागू न करने के विरोध में कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

धरने पर बैठे सुरक्षाकर्मियों का सीधा आरोप है कि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन और भत्तों में वृद्धि की आधिकारिक घोषणा किए जाने के बावजूद, उन्हें अभी भी पुराने और कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के अनुसार, महंगाई के इस दौर में बढ़ा हुआ वेतन उनका हक है, जिसे कंपनी और ठेकेदार मिलकर दबा रहे हैं।एक प्रदर्शनकारी गनमैन ने नाराजगी जताते हुए कहा, "जब सरकार ने स्पष्ट रूप से वेतन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है, तो कंपनी इसे लागू करने में टालमटोल क्यों कर रही है? हम अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन हमारे आर्थिक हितों की रक्षा करने वाला कोई नहीं है।

प्रदर्शन का एक बड़ा कारण संवादहीनता भी है। कर्मचारियों का दावा है कि, उन्होंने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से प्रबंधन के सामने अपनी बात रखी, लेकिन हर बार उन्हें कोरे आश्वासन ही मिले। स्थिति तब और बिगड़ गई जब इस मामले पर पक्ष जानने के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और कंपनी मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रबंधन के इस अड़ियल रवैये ने आग में घी डालने का काम किया है, जिससे नाराज होकर सुरक्षाकर्मियों ने "काम बंद, धरना शुरू" का नारा बुलंद कर दिया।

ट्रांसपोर्ट नगर जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में हिताची जैसी बड़ी कंपनी के बाहर इस तरह के धरने से हड़कंप मचा हुआ है। सुरक्षाकर्मियों के सामूहिक अवकाश और प्रदर्शन पर चले जाने के कारण कंपनी के आंतरिक कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। गेट पर बड़ी संख्या में गनमैन और गार्ड्स की मौजूदगी और लगातार हो रही नारेबाजी से वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि, विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप न ले सके।

कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि, यह धरना महज सांकेतिक नहीं है। उन्होंने साफ कर दिया है कि, जब तक उनके बैंक खातों में बढ़े हुए वेतन की राशि आने का ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक एक भी सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटेगा। कर्मचारियों का कहना है कि, वे कानूनी रूप से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक प्रबंधन उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर लेता।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.