लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में किराना की दुकान पर युवक पर हमला,पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के शिवलोक त्रिवेणी नगर में एक किराना दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,दुकान पर पैसे के लेन — देन को लेकर विवाद के चक्कर यह घटना हुई है। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा काफी ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है। जिसको लेकर पूरे इलाके मे हडकंप मचा हुआ है।
lucknow
2:27 PM, Feb 16, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के शिवलोक त्रिवेणी नगर में एक किराना दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,दुकान पर पैसे के लेन — देन को लेकर विवाद के चक्कर यह घटना हुई है। इस घटना को लेकर लोगो के द्वारा काफी ज्यादा नाराजगी जताई जा रही है। जिसको लेकर पूरे इलाके मे हडकंप मचा हुआ है।
ग्राहक के सिर पर पड़ी रॉड
सूत्रो के अनुसार, त्रिवेणी नगर के रहने वाले विनय जोशी रविवार की देर रात लगभग 10 बजे दुकान पर घर का सामान लेने गए हुए थे। वही दुकान के मालिक चिंकू और उसका बेटा हरिकेश, परशुराम तीनों ने पहले ग्राहक से जमकर बहस करना चालू कर दिया। जिसके बाद तीनों ग्राहक से मारपीट पर उतर आए। उसी समय हाथापाई में ग्राहक विनय जोशी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। सिर पर रॉड पड़ते ही विनय जमीन पर गिर गया।
पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट
बताया जा रहा है कि,किराना दुकान पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद युवक पर जानलेवा हमला किया गया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना को लेकर जब पुलिस को 112 पर कॉल करके सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हुई। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर चल रहे हंगामे को शांत करवाया और उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। ताकि,हमलावरो को उनके किए की सजा दी सके और पीडित को न्याय मिल सके।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर