रेस्टोंरेंट से डिनर कर घर पहुंची महिला की संदिग्ध मौत,लखनऊ के गाजीपुर इलाके की घटना
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत को लेकर हगंमा मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि, महिला की मौत को लेकर भाई के द्वारा इस मामाले पर कानून प्रशासन के द्वारा सख्ती से कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। यह मामला लोगो के बीच तेजी से चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।
luknow
5:09 PM, Jan 18, 2026
Share:


sketch by- google
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत को लेकर हगंमा मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि, महिला की मौत को लेकर भाई के द्वारा इस मामाले पर कानून प्रशासन के द्वारा सख्ती से कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। यह मामला लोगो के बीच तेजी से चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।
परिवार में मचा कोहराम
मृतका की पहचान 32 वर्षीय वर्षी गाजीपुर स्थित बी ब्लॉक इंदिरा नगर के रहने वाले राहुल जयसवाल पत्नी के रूप में हुई है। परिवार में पति और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि,इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ मार्केट में कपड़े की दुकान हैं। महिला की मौत को लेकर पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है ।
पति राहुल के द्वारा दी गई जानकारी
पति राहुल ने बताया कि, शनिवार शाम वह अपनी पत्नी एवं बेटे के साथ खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट गए थे। रात में वापस घर लौट कर आए तो पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। फिर कुछ देर बाद उनकी हालत एकदम से ज्यादा खराब हो गयी। जिसके बाद वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां पर उनकी मौत हो गयी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
महिला की मौत की सूचना ससुर ने रात करीब तीन बजे मायके वालों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मायके वाले मौके पर मौजूद हुए। तब पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे भाई रवि ने मामले में पोस्टमार्टम आने के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है। इस मामले को लेकर महिला की पोस्टमार्टम रिर्पाट आने का इंतजार किया जा रहा है। क्योकि,तब ही महिला की मौत की असली वजह सामने आएगी।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर