ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षणUP - गाजियाबाद में फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरीUP - गाजियाबाद में निगम ने इंदिरापुरम में शुरू किया निर्माण कार्यUP - गाजियाबाद में माॅल में अवैध हुक्काबार पर छापा, चार गिरफ्तारUP - गाजियाबाद में कुत्ते ने किया हमला, तालाब में गिरा बुजुर्गUP - गाजियाबाद में नंदग्राम भूखंडीय योजना में 77 प्लॉटों पर 750 आवेदक UP - गाजियाबाद में देर रात खुले नाले में गिरने से गई मजदूर की जानUP - गाजियाबाद में घरेलू विवाद में की खुदकुशी की कोशिशUP - नोएडा में चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट UP - एयरपोर्ट के साथ ही टेक ऑफ करेगा नोएडा-ग्रेनो का विकास, बनेगा AI कॉरिडोरUP - नोएडा में उद्घाटन के लिए जेवर एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, हवाई अड्डे का कर रहे निरीक्षण
क्राइम/न्यूज़/upstf meerut unit caught a gang member who cheated in inspector recruitment exam

UPSTF मेरठ यूनिट ने दरोगा भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को पकड़ा

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट ने 14 मार्च की रात मथुरा के थाना राया क्षेत्र से दरोगा भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज कुमार,निवासी ग्राम हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह एक निजी शिक्षक है। जिसे मोहल्ला शिवपुरी, बलदेव मार्ग, रजनी लाइब्रेरी के पास,

meerut

5:56 PM, Mar 15, 2026

Share:

UPSTF मेरठ यूनिट ने दरोगा भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को पकड़ा
logo

UPSTF मेरठ यूनिट ने दरोगा भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को पकड़ा by- bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट ने 14 मार्च की रात मथुरा के थाना राया क्षेत्र से दरोगा भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनुज कुमार,निवासी ग्राम हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह एक निजी शिक्षक है। जिसे मोहल्ला शिवपुरी, बलदेव मार्ग, रजनी लाइब्रेरी के पास, थाना राया, मथुरा से गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी

एसटीएफ ने अभियुक्त के पास से उपनिरीक्षक भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के संदिग्ध एडमिट कार्ड, एक वन प्लस मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट के प्रिंटआउट, एक सामान्य ज्ञान की पुस्तक और एक पेन ड्राइव बरामद की है। अभियुक्त अपने साथी गोपाल रावत के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को दरोगा भर्ती परीक्षा पास कराने का लालच देकर मोटी रकम वसूलता था। पूछताछ में सामने आया कि अभ्यर्थियों से 22 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था, जिसमें से 3 लाख रुपये परीक्षा से पहले और 5 लाख रुपये परीक्षा के बाद देने की बात हुई थी।

कानूनी कार्रवाई

एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक संजय कुमार की तहरीर पर राया थाने में धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरोह के अन्य फरार सदस्यों, विशेषकर गोपाल रावत, की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.