ब्रेकिंग न्यूज़
UP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरेंUP - कानपुर और प्रयागराज में सबसे तेज रही लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टUP - कानपुर में प्रेमी की संवेदनहीनता का हाईवे पर अंत, मां की लाश के पास बिलखते रहे दो मासूमUP - सोनभद्र में 103 मस्जिदों, 39 ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज; ईदगाह पहुंचे डीएम व एसपीUP - वाराणसी में बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में खाने में निकली छिपकली, आठ छात्र अस्पताल भेजे गएUP - वाराणसी में असलहा दिखाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार UP - गोरखपुर में बाघागाड़ा-सिक्टौर फोरलेन पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दो की जिंदा जलकर मौतUP - गोरखपुर में 26 वर्षीय युवक में महिलाओं जैसा होने लगा विकास, पत्नी छोड़कर गई मायकेUP - गोरखपुर में अलग-अलग मस्जिदों में हजारों ने पढ़ी बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क में अमन की दुआUP - गोरखपुर में फोरलेन पर ट्रक-डंपर में भीषण भिड़ंत, लगी आग- चालक और क्लीनर जिंदा जलेKarnataka - सिद्धारमैया ने नाश्ता बैठक में सीएम पद छोड़ने का एलान किया UP - गाजियाबाद में अभय खंड में कूड़े की आग बिजली लाइन तक पहुंची, आपूर्ति बाधितUP - गाजियाबाद में जमीन का सौदा कर 40 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्जUP - गाजियाबाद में बेसमेंट में चार्जिंग पर लगी ईवी कार में लगी आग,धुआं भरने से लोग फंसेUP - गाजीपुर में गांवों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे, योजनाओं को मिलेगी गतिUP - गाजीपुर में हमीद सेतु पर आज नियंत्रित रहेगा यातायात, बेयरिंग की जांच होगीUP - गाजीपुर में जनगणना में तेजी लाने के निर्देश अब होगी दिन में तीन बार निगरानीUP - गाजीपुर में भदसा गांव में राशन वितरण ठप, वैकल्पिक व्यवस्था की मांगUP - गाजीपुर में बंद पड़े स्कूल में मिला का युवक शव, दुर्गंध आने पर पहुंचे थे लोग; परिजन बोले- हत्या की गई हैUP - वाराणसी में अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने गंगा में फेंकी साड़ी, तीन मिनट में डूब गया युवकUP - अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर दबंगों का हमलाUP - गाजियाबाद में आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहींUP - गाजियाबाद में बिजली समस्याओं को लेकर केबिनेट मंत्री ने की समीक्षा बैठकUP - गाजियाबाद में खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 311UP - गाजियाबाद में कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दीUP - गोरखपुर में बुलेट सवार दबंगों ने ड्राइवर को पीटा, शीशा तोड़ लगाई आग- गांव में तनावUP - दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस उन्नाव में पलटी, बिहार पुलिस के दरोगा समेत 7 की मौतUP - वाराणसी में ज्ञानवापी केस की आठ जुलाई को सुनवाई, मनीष हत्याकांड में पत्नी देगी धरनाUP - में टैंक में गिरने से सात वर्षीय मासूम की मौतUP - ट्रक से टकराई कैंची धाम से लाैट रही कार, चंदौली, बलिया, गाजीपुर और मिर्जापुर के चार लोगों की मौत; तीन घायलUP - 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ याचिका पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानUP - गाजियाबाद में महापौर ने बिल्डर भवन निर्माण पर दिए जांच के निर्देशUP - गाजियाबाद में बाइकों की भिड़ंत में कबाड़ व्यापारी घायलUP - गाजियाबाद में गली में खेल रहे दो साल के मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्करUP - गाजियाबाद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और समाधान समारोह की तैयारी शुरूUP - गाजियाबाद में मुरादनगर में किसानों का प्रदर्शन, मोदीनगर में बिजलीघर पर हंगामाUP - वाराणसी में जमीन बंटवारे के तीन दिन बाद दंपती की मौतUP - लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, एक हफ्ते में चौथी बार बढ़े दामUP - बाराबंकी में घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, पिता के साथ दो बेटे और बेटी की मौतUP - भीषण गर्मी में बिजली कटौती का कहर, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सरकार पर दबाव बढ़ायाCHINA - चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गैस विस्फोट में गई 82 लोगों की जाUP - बलिया में प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ला होंगे जेएनसीयू के नए कुलपतिUP - बलिया में रुपये के लिए अस्पताल पर शव रोकने का आरोपUP - बलिया में छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूलUP - बलिया में ई-रिक्शा में महिला का पर्स चोरी करने में बिहार की चार महिलाएं गिरफ्तारUP - बलिया में एमडी ने किया निरीक्षण जेई को किया निलंबितUP - बलिया में गंगा नदी में स्नान करते समय युवक की डूबकर मौतUP - बलिया में बस और बाइक की टक्कर, दो लोग घायलUP - बलिया में 120 गांवों में रात में हर घंटे कटौती, दिन भर ट्रिपिंगUP - कोर्ट से बरी बलिया के राज सिंह बोले- बंगाल पुलिस ने प्रताड़ित किया, कहा- झूठ बोलोगे तो गोली मार देंगेUP - भीषण गर्मी ने बढ़ाया कई शहरों का पारा, 45 डिग्री के पार तापमानUP - बहराइच में लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शनUP - बहराइच में डीसीएम की टक्कर से बुआ की मौत, भतीजा घायलUP - बहराइच में ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायलUP - बहराइच में बेटी की हत्या में पिता को आजीवन कारावासUP - बहराइच में सगे चाचा ने नौ माह की भतीजी का घोंट दिया गलाUP - सीतापुर में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादीUP - बहराइच में बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ी महिला, हमले में तीन लोग घायल, गांव में दहशतUP - सीएम योगी बोले- विभाग व ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधि जिम्मेदार नहीं, पीडब्ल्यूडी को सख्त चेतावनीUP - लखनऊ में बड़े मंगल के भंडारे और मोहर्रम के जुलूस के लिए भी लेनी होगी अनुमति UP - नीट पेपर लीक के खिलाफ जयपुर में बवालUP - दहेज हत्या मामले में पति को 10 साल का कठोर कारावासUP - नेशनल हाईवे पर अलग-अलग तीन हादसों में दो की मौत, छह घायलUP - अमरोह में दहेज के लिए पति ने दिया तीन तलाक, UP - अमरोह में बैंक अधिकारियों व राजस्व कर्मियों पर धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोपUP - अमरोह में भाजपा तैयार करा रही विधायकों-प्रमुख दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड UP - अमरोह में महिला अस्पताल में बच्चा चोरी का शोर, दो आरोपी पुलिस को सौंपेUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायल UP - मुरादाबाद में मिट्टी खोदते समय ढांग धंसी, दो महिलाओं की जान गईUP - अमरोह में हाईवे पर अज्ञात वाहन में घुसी कार, चालक समेत चार युवकों की मौत; दो युवक घायलUP - देहरादून के अस्पताल में लगी आग; पीएम मोदी के इटली दौरे की तस्वीरें
बड़ी खबर/न्यूज़/up will become the country s largest healthcare and medical technology hub cm yogi

यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब: सीएम योगी

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सिर्फ 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य ही नहीं, बल्कि देश व पड़ोसी राज्यों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति का सबसे बड़ा केंद्र भी है। प्रदेश को मेडिकल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर इनोवेशन और फार्मा मैन्युफैक्चरिंग का राष्ट्रीय तथा वैश्विक हब बनाने की दिशा में सरकार पूरी प्रत

lucknow

3:23 PM, Jan 18, 2026

Share:

यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब: सीएम योगी
logo

सीएम योगी ने यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारम्भ करते हुए सौ0 x handle cmyogi

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सिर्फ 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य ही नहीं, बल्कि देश व पड़ोसी राज्यों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति का सबसे बड़ा केंद्र भी है। प्रदेश को मेडिकल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर इनोवेशन और फार्मा मैन्युफैक्चरिंग का राष्ट्रीय तथा वैश्विक हब बनाने की दिशा में सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले पौने नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन किया है, जिसके परिणाम आज ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

Img

मुख्यमंत्री ने यूपी में निवेशकों को किया आमांत्रित x handle cmyogi

25 करोड़ नहीं, 35 करोड़ लोगों की सेहत की जिम्मेदारी उठाता है उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े हेल्थकेयर कंज्यूमर मार्केट के रूप में 35 करोड़ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं का भार वहन करता है। पिछले पौने नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने स्वास्थ्य क्षेत्र में वह परिवर्तन किया है, जिसकी कल्पना पहले संभव नहीं थी। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर कुल 40 मेडिकल कॉलेज थे। आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज पूरी तरह क्रियाशील हैं। इसके अतिरिक्त दो एम्स, 100 से अधिक जिला अस्पताल, सैकड़ों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स की एक मजबूत श्रृंखला खड़ी की गई है, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं। सरकार का उद्देश्य केवल भवन खड़े करना नहीं था, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था तैयार करना था, जिसमें अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी सम्मानजनक व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

Img

कॉन्क्लेव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ सीएम योगी  सौ0  x handle cmyogi

आयुष्मान योजना ने बदली गरीब की तकदीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लागू होने से पहले किसी गरीब परिवार में यदि कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाता था, तो पूरा परिवार भय और आर्थिक संकट में घिर जाता था। इलाज अधूरा छूट जाता था, क्योंकि न सरकार का सहयोग होता था और न ही संसाधन। आज उत्तर प्रदेश में 5.5 करोड़ परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से प्रति परिवार ₹5 लाख तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो पात्र परिवार किसी कारणवश आयुष्मान योजना में शामिल नहीं हो सके, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से कवर किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड एक अतिरिक्त सुरक्षा कवच है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

मातृ-शिशु मृत्युदर में उल्लेखनीय गिरावट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश ने मातृ एवं शिशु मृत्युदर को नियंत्रित करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। संस्थागत प्रसव अब राष्ट्रीय औसत के समकक्ष पहुंच चुका है। कई जनपद ऐसे हैं, जहां ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। एक समय उत्तर प्रदेश वेक्टर जनित रोगों की चपेट में रहता था। मानसून आते ही इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व कालाजार जैसी बीमारियां विकराल रूप ले लेती थीं। इंसेफेलाइटिस के कारण पिछले 40 वर्षों में उत्तर प्रदेश में लगभग 50 हजार मासूम बच्चों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2017 में सरकार ने इसके खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू किया। समय पर पहचान, स्थानीय स्तर पर इलाज और जवाबदेही तय करने की व्यवस्था लागू की गई। मात्र दो वर्षों के भीतर इस बीमारी को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया और आज उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से ज़ीरो डेथ दर्ज की जा रही है। डेंगू, मलेरिया, कालाजार और चिकनगुनिया पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

Img

योजनाओं की सुविधाएं कैसे आम जन तक पहुचती है जानते सीएम व डिप्टी सीएम सौ0  x handle cmyogi

टेक्नोलॉजी से 'ईज़ ऑफ लिविंग' की ओर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब अगला लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ईज़ ऑफ लिविंग’ विज़न को साकार करना है। इसके लिए टेक्नोलॉजी का अधिकतम उपयोग आवश्यक है। स्क्रीनिंग की प्रक्रिया गांव स्तर से शुरू होनी चाहिए, ताकि मरीज को अनावश्यक रूप से 40-50 किलोमीटर दूर न जाना पड़े। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही यह तय हो जाए कि मरीज को किस स्तर की चिकित्सा की आवश्यकता है। टेलीकंसल्टेशन, टेलीमेडिसिन और एआई आधारित स्क्रीनिंग से यह संभव है।

मेडिकल डिवाइस और फार्मा सेक्टर को नई गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क और ललितपुर में बल्क ड्रग फार्मा पार्क का विकास युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य केवल आत्मनिर्भर भारत नहीं, बल्कि 'मेक इन इंडिया' से 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की दिशा में आगे बढ़ना है। कोविड काल ने यह सिखाया कि संकट के समय दुनिया अपनी मोनोपोली दिखाती है। ऐसे में देश व प्रदेश को स्वास्थ्य और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना ही होगा। मुख्यमंत्री ने तक्षशिला विश्वविद्यालय और वैद्य जीवक की कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय मनीषा हमेशा यह मानती रही है कि “नास्ति मूलमनौषधम्” यानि कोई भी वनस्पति ऐसी नहीं, जिसमें औषधीय गुण न हों। उसी तरह “अयोग्य: पुरुषो नास्ति” यानि कोई व्यक्ति अयोग्य नहीं होता, आवश्यकता केवल सही योजक की होती है। आज सरकार की नीतियां वही योग्य योजक हैं, जो युवाओं, स्टार्टअप्स व इनोवेटर्स को अवसर प्रदान कर रही हैं।

निवेशकों को यूपी आने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश-विदेश के निवेशकों और उद्योग जगत को उत्तर प्रदेश आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षित वातावरण और सिंगल विंडो सिस्टम उपलब्ध है। सरकार समयबद्ध स्वीकृति और हर स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश मेडिकल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और फार्मा के क्षेत्र में देश ही नहीं, दुनिया का प्रमुख केंद्र बन सकता है।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह, सचिव भारत सरकार मनोज जोशी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित घोष और औषधि महानियंत्रक भारत सरकार राजीव रघुवंशी समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अनिल कुमार सिंह

लेखक के बारे में

अनिल कुमार सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.