सिलेंडर में गैस नहीं, भरा जा रहा पानी,वीडियों वायरल ,लखनऊ के विकासनगर इलाके का मामला
लखनऊ के विकासनगर इलाके से गैस सिलेंडर में पानी भरे जाने का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से यह मामला बहुत ही चर्चा और आक्रोश का विषय बना हुआ है। इस घटना ने न केवल धोखाधड़ी की आशंकाओं को जन्म दिया है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
lucknow
3:34 PM, Apr 14, 2026
Share:


लखनऊ के विकासनगर इलाके से गैस सिलेंडर में पानी भरे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के विकासनगर इलाके से गैस सिलेंडर में पानी भरे जाने का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से यह मामला बहुत ही चर्चा और आक्रोश का विषय बना हुआ है। इस घटना ने न केवल धोखाधड़ी की आशंकाओं को जन्म दिया है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में दिखी काली करतूत
वीडियो में एक व्यक्ति को खुलेआम एलपीजी सिलेंडर में पानी भरते हुए देखा जा सकता है।छ उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि उन्हें मिलने वाले सिलेंडरों का वजन सामान्य से काफी अधिक, लगभग 22 किलोग्राम से भी ज्यादा निकला।विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि, इस तरह की छेड़छाड़ से सिलेंडर के ब्लास्ट जैसी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान संभव है।
प्रशासनिक कार्रवाई और वर्तमान की स्थिति
लखनऊ पुलिस और प्रशासन ने हाल ही में सक्रियता दिखाते हुए कई क्षेत्रों में छापेमारी की है। 40 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि वितरण श्रृंखला में शामिल दोषियों की पहचान की जा सके। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब लखनऊ के विभिन्न इलाकों जैसे बीकेटी और जानकीपुरम में लोग पहले से ही गैस की भारी किल्लत और लंबी लाइनों से जूझ रहे हैं।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर