भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का खिताब जीता
भारतीय टीम ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। जिसको लेकर पूरे देशभर में लोगो के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है। इतिहास दोहराते हुए भारत लगातार दूसरी बार बना टी20 का विश्व चैम्पियन बना है जो कि,बहुत ही गर्व की बात है।
ahmedabad
12:46 PM, Mar 9, 2026
Share:


भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का खिताब जीता सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।भारतीय टीम ने 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार T20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। जिसको लेकर पूरे देशभर में लोगो के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है। इतिहास दोहराते हुए भारत लगातार दूसरी बार बना टी20 का विश्व चैम्पियन बना है जो कि,बहुत ही गर्व की बात है।
लगातार दूसरी बार चैंपियन
भारत T20 विश्व कप के इतिहास में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है।भारत अब 3 बार (2007, 2024, 2026) T20 विश्व कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश है।भारत T20 विश्व कप के इतिहास में अपनी मेजबानी में खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया है। जिसको लेकर बेहद ही खुशियां जाहिर की जा रही है।
मैच के मुख्य आकर्षण
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का विशाल स्कोर बनाया, जो किसी भी T20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। संजू सैमसन ने फाइनल में सर्वाधिक 89 रन (46 गेंद) बनाए। अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) ने भी धुआंधार अर्धशतक जड़े। 15 रन देकर 4 विकेट झटके और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। संजू सैमसन को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन (321 रन) के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार मिला।इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 1.4 अरब देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
भारतीय टीम के क्रिकेटर
भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव,संजू सैमसन, ईशान किशन,अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और मैच के मुख्य प्रदर्शनकर्ता संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54), अभिषेक शर्मा(52),सप्रीत बुमराह (4 विकेट), अक्षर पटेल (3 विकेट) शामिल थे।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर