फिल्म बॉर्डर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में हो चुकी है रिलीज,बनती जा रही जनता की दिलो की धडकन
फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के लंबे सप्ताहांत के दौरान रिलीज की गई थी। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह है। फिल्म मेे मुख्य कलाकार के रूप में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी शामिल है। यह फिल्म लगभग 3 घंटे 19 मिनट लंबी है।यह 1997 की प्रसिद्ध फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है,
lucknow
3:51 PM, Feb 8, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश। फिल्म बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को भारत सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के लंबे सप्ताहांत के दौरान रिलीज की गई थी। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह है। फिल्म मेे मुख्य कलाकार के रूप में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी शामिल है। यह फिल्म लगभग 3 घंटे 19 मिनट लंबी है।यह 1997 की प्रसिद्ध फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता पर आधारित है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लंबी भीड जमा पडी हुई है।
फिल्म में कितने मेे बनी और क्या कमाई ?
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने ज्यादातर कमाई घरेलू मार्केट से की है। लेकिन इसने विदेशों में भी अच्छा परफॉर्म करते हुए अनुमानित 52 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 412 करोड़ रुपये हो गया है।फिल्म की शुरुआत पाकिस्तान द्वारा किए गए 'ऑपरेशन चंगेज खान' (हवाई हमलों) से होती है, जिसके जवाब में भारत युद्ध का ऐलान करता है। इसमें विशेष रूप से 'बसंतर की लड़ाई' को फिल्माया गया है। जिसने लोगो का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है।फिल्म दो भागों में बंटी है। पहला हिस्सा सैनिकों की ट्रेनिंग, उनके व्यक्तिगत जीवन, परिवार और उनके बलिदानों के भावनात्मक पक्ष को दिखाता है। दूसरा हिस्सा पूरी तरह से युद्ध के मैदान की रणनीतियों और हाई-ऑक्टेन एक्शन पर केंद्रित है।
फिल्म मे निभाने वाले मुख्य किरदार
लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में एक अनुभवी कमांडर की भूमिका में हैं।मेजर होशियार सिंह दहिया (परमवीर चक्र विजेता) के किरदार में थल सेना का नेतृत्व करते हैं।फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के रूप में आसमान में दुश्मनों से लोहा लेते हैं।नौसेना अधिकारी (लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत) के रूप में समुद्री मोर्चे पर लड़ते हैं। इन सभी किरदारो को जनता के द्वारा बेहद ही प्यार दिया जा रहा है। जिसकी वजह से फिल्म खूब कमाई कर रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर