लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में किशोर ने किया सुसाइड
लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर के द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,स्कूल में खराब मार्क्स आने के कारण किशोर को परिजनों से काफी डांट पड़ती थी।मोबाइल फोन चलाने को लेकर भी घर में अक्सर टोक-टाक और डांट होती थी, जिससे वह आहत था।लगातार मिल रही डांट से परेशान होकर किशोर ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया
lucknow
3:19 PM, Dec 16, 2025
Share:


SKETCH BY- GOOGLE
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर के द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,स्कूल में खराब मार्क्स आने के कारण किशोर को परिजनों से काफी डांट पड़ती थी।मोबाइल फोन चलाने को लेकर भी घर में अक्सर टोक-टाक और डांट होती थी, जिससे वह आहत था।लगातार मिल रही डांट से परेशान होकर किशोर ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
परिजनो का रो—रोकर हाल बुरा
बताया जा रहा है कि, किशोर लिखने में बहुत ही ज्यादा कमजोर था। जिसको लेकर परिजन उसे हमेशा पढने के लिए कहते थे। वह मोबाइन की वजह से अपनी पढाई पर बिल्कुल भी ध्यान नही देता था। जिसकी वजह किशोर को ऐसा लगने लगा था कि,उससे कोई प्यार नही करता है। उसकी किसी को भी नही पडी हुई। वह खुद को असहाय महसूस कर रहा था। जिसको लेकर उसने इतना बडा कदम ले लिया। परिजनो का रो—रोकर बुरा हाल हो गया है।
मौके पर पुलिस हुई मौजूद
पुलिस को जब इस घटना को लेकर सूचना मिली तब,पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।लेकिन अभी तक कोई भी ऐसी वजह से सामने नही आयी है। जो कि, अलग से इस मामले में रोशनी डाल सके। अभी फिलहाल पुलिस सख्ती से जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर