तमिलनाडु में सौरभ की संदिग्ध मौत,लखनऊ के महिगवां क्षेत्र में परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के एक युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कुम्हरावां चौराहे पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया है। बताया जा रहा है कि,युवक 10 अप्रैल 2026 को बाराबंकी के कुछ साथियों के साथ मजदूरी के लिए केरल गया था।संपर्क टूटने पर परिजनों ने 15 अप्रैल को महिगवां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
lucknow
6:21 PM, Apr 19, 2026
Share:


परिजनों और ग्रामीणों ने कुम्हरावां चौराहे पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के एक युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कुम्हरावां चौराहे पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया है। बताया जा रहा है कि,युवक 10 अप्रैल 2026 को बाराबंकी के कुछ साथियों के साथ मजदूरी के लिए केरल गया था।संपर्क टूटने पर परिजनों ने 15 अप्रैल को महिगवां थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि, सौरभ की मौत 12 अप्रैल को तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
परिजनों के आरोप और प्रदर्शन
परिजनों का आरोप है कि, सौरभ की हत्या की गई है और इसे हादसे का रूप दिया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि, पुलिस मुख्य दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।आक्रोशित ग्रामीणों ने कुम्हरावां चौराहे पर सड़क जाम कर न्याय की मांग की, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए दो युवक अखिलेश और कमलेश को हिरासत में लिया है।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 25 वर्षीय सौरभ निवासी ग्राम रमपुरवा, मजरा कुम्हरावां, थाना महिगवां, लखनऊ के रूप हुई है जो कि, मजदूरी के लिए 10 अप्रैल 2026 को केरल गया था।मृतक के परिवार में माता मनोरमा जिन्होने ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी, पिता और भाई-बहन भी हैं। जो फिलहाल इस घटना से बेहद सदमे में हैं और कुम्हरावां चौराहे पर न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
एसीपी बीकेटी योगेंद्र सिंह के द्वारा दी गई जानकारी
एसीपी बीकेटी योगेंद्र सिंह ने बताया है कि, अभी स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस तमिलनाडु पुलिस से समन्वय कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जांच के मुख्य बिंदु
तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में स्थित जौलारपेट्टई रेलवे जंक्शन पर 12 अप्रैल को सौरभ का शव मिला था। वहां की पुलिस के अनुसार, उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।लखनऊ की महिगवां पुलिस वर्तमान में तमिलनाडु पुलिस के संपर्क में है ताकि, वहां हुई कानूनी कार्यवाही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विवरण प्राप्त किए जा सकें।महिगवां पुलिस ने उन दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जो सौरभ को अपने साथ केरल ले गए थे।
हत्या का आरोप
परिजनों का मुख्य आरोप है कि, सौरभ के पास कुछ पैसे थे या किसी अन्य विवाद के चलते उसकी हत्या कर शव को पटरी पर फेंका गया है। ग्रामीणों ने उस महिला की गिरफ्तारी की भी मांग की है जो उनके अनुसार इस समूह के साथ थी।पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि 10 अप्रैल को घर से निकलने के बाद और 12 अप्रैल को हुई मौत के बीच सौरभ के साथ क्या-क्या हुआ और वह केरल के बजाय तमिलनाडु कैसे पहुँचा।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर