लखनऊ के मोहनलालगंज के इलाके में झोपड़ी मे लगी अचानक आग,तीन मवेशियो की दर्दनाक मौत
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील के रानी खेड़ा गाँव में सोमवार को एक रिहायशी इलाके की झोपड़ी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि, इस दुखद घटना में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
lucknow
5:57 PM, Apr 20, 2026
Share:


लखनऊ के मोहनलालगंज के इलाके में झोपड़ी मे लगी अचानक आग सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील के रानी खेड़ा गाँव में सोमवार को एक रिहायशी इलाके की झोपड़ी में भीषण आग लगने की सूचना सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि, इस दुखद घटना में तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
हादसे में मवेशियों की दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि,आग की चपेट में आने से एक भैंस, उसका बच्चा और एक पालतू कुत्ता मर गए। मवेशियों को बचाने की कोशिश में सुशील का बेटा आदित्य बुरी तरह झुलस गया, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।दमकल की गाड़ियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे अन्य घरों तक फैलने से रोका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
प्रशासनिक मुआवजे और सुरक्षा की मांग
ग्रामीणों ने घायल पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम बुलाई है और इस हादसे के बाद ग्रामीण और पीड़ित परिवार मुख्य रूप से प्रशासनिक मुआवजे और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।पीड़ित परिवार सुशील के लिए सरकारी कोष से वित्तीय सहायता की जाए और मरी हुई भैंस और अन्य मवेशियों के बदले उचित मुआवजा दिया जाए।झुलसे हुए युवक आदित्य के बेहतर इलाज और दवाओं का सरकारी खर्च।झोपड़ी जलने के बाद परिवार के रहने के लिए पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर की मांग भी की गई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में फूस की बनी झोपड़ी से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार निकलता दिख रहा है।आग लगने के बाद ग्रामीणों के बीच मची चीख-पुकार और लोगों को बाल्टियों व अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो में दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाती हुई और लपटों को पास के अन्य घरों तक फैलने से रोकती नजर आ रही हैं।कुछ दृश्यों में परिजनों और ग्रामीणों को घायल आदित्य की मदद करते और उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करते हुए भी दिखाया गया है।
सीएम योगी के निर्देश और कार्यवाही
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना और हाल ही में लखनऊ के अन्य क्षेत्रों में हुई अग्निकांड की घटनाओं पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। घायल युवक और झुलसे हुए अन्य पशुओं के लिए उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अग्निकांड के पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाए

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर