ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजीपुर में ऑटो गैरेज और हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, लाखों के सामान जलेUP - गाजीपुर में प्रशिक्षण के लिए 356 बालक और बालिकाओं ने कराया पंजीयनUP - गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैदUP - गाजीपुर में भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगे नारेUP - गाजीपुर में युवक ने लगाया फंदाUP - गाजीपुर में सड़क हादसा में युवक की मौत,दोस्त घायलUP - प्रचंड गर्मी की चपेट में प्रदेश, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ता रहेगा तापमानUP - विकास नगर अग्निकांड मामले की जांच के आदेश, अतिरिक्त मुख्य सचिव से 13 को मांगी जांच रिपोर्टUP - शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्टUP - मुर्शिदाबाद में भिड़े टीएमसी-AUJP कार्यकर्ता UP - गोरखपुर में खजनी में रसोई गैस किल्लत पर भड़के ग्राहक, हंगामा- पुलिस से नोकझोंकUP - गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोपUP - गोरखपुर में दोस्त बनाकर 31.21 लाख की ठगीUP - वाराणसी में भगोड़े शुभम के गुरु प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी या कुर्की तयUP - वाराणसी में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी में किया नाैकायन, बाबा विश्वनाथ का दर्शनUP - गाजीपुर में गैरेज और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लाखों का नुकसानUP - नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शनUP - महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम, मायावती बोलीं- हमें कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करनाUS - ईरान की सैन्य ताकत पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकायाDELHI - दिल्ली के कारखाने में लगी भीषण आगUP - गाजीपुर में ऑटो गैरेज और हार्डवेयर स्टोर में लगी आग, लाखों के सामान जलेUP - गाजीपुर में प्रशिक्षण के लिए 356 बालक और बालिकाओं ने कराया पंजीयनUP - गाजीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैदUP - गाजीपुर में भाजपा जनों ने विपक्षी दलों का पुतला फूंका, मुर्दाबाद के लगे नारेUP - गाजीपुर में युवक ने लगाया फंदाUP - गाजीपुर में सड़क हादसा में युवक की मौत,दोस्त घायलUP - प्रचंड गर्मी की चपेट में प्रदेश, 25 अप्रैल तक लगातार बढ़ता रहेगा तापमानUP - विकास नगर अग्निकांड मामले की जांच के आदेश, अतिरिक्त मुख्य सचिव से 13 को मांगी जांच रिपोर्टUP - शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्टUP - मुर्शिदाबाद में भिड़े टीएमसी-AUJP कार्यकर्ता UP - गोरखपुर में खजनी में रसोई गैस किल्लत पर भड़के ग्राहक, हंगामा- पुलिस से नोकझोंकUP - गोरखपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोपUP - गोरखपुर में दोस्त बनाकर 31.21 लाख की ठगीUP - वाराणसी में भगोड़े शुभम के गुरु प्रशांत उपाध्याय की गिरफ्तारी या कुर्की तयUP - वाराणसी में क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी में किया नाैकायन, बाबा विश्वनाथ का दर्शनUP - गाजीपुर में गैरेज और हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लाखों का नुकसानUP - नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किए रामलला के दर्शनUP - महिला आरक्षण के मुद्दे पर बसपा अपने स्टैंड पर कायम, मायावती बोलीं- हमें कोई धरना-प्रदर्शन नहीं करनाUS - ईरान की सैन्य ताकत पर अमेरिकी रिपोर्ट ने चौंकायाDELHI - दिल्ली के कारखाने में लगी भीषण आग
क्राइम/न्यूज़/strong demonstration by sp workers in hazratganj lucknow

लखनऊ के हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर की घटना के विरोध में गुरूवार को जोरदार प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि,सपा कार्यकर्ताओं का यह गुस्सा गाजीपुर के कटारिया गांव में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर हुए पथराव के विरोध में फूटा है। वहां सपा नेता एक 16 वर्षीय किशोरी के हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।

lucknow

2:10 PM, Apr 23, 2026

Share:

लखनऊ के हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
logo

लखनऊ के हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन सौ0 bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर की घटना के विरोध में गुरूवार को जोरदार प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि,सपा कार्यकर्ताओं का यह गुस्सा गाजीपुर के कटारिया गांव में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल पर हुए पथराव के विरोध में फूटा है। वहां सपा नेता एक 16 वर्षीय किशोरी के हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।

छात्र और युवा सभा की भागीदारी

प्रदर्शनकारियों ने "बेटियों पर अत्याचार बंद करो" और "दोषियों को सजा दो" जैसे नारों के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सपा छात्र सभा और युवा सभा के कार्यकर्ता शामिल थे। हंगामे के बीच हजरतगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें बस में भरकर इको गार्डन धरना स्थल भेज दिया।

आरोपी को दी जाए कड़ी सजा

कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि गाजीपुर के कटारिया गांव में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला करने वाले "सत्ता संरक्षित" दबंगों की पहचान कर उन्हें कड़ी सजा दी जाए। गंगा नदी में मिली 16 वर्षीय किशोरी निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।

सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे उनके नेताओं को पुलिस ने अलोकतांत्रिक तरीके से रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसे तुरंत बंद करने की मांग की गई है।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में उनसे सार्वजनिक माफी की मांग भी की।इसके अलावा, सपा की विभिन्न शाखाएं हाल ही में नोएडा में मजदूरों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ ₹26,000 प्रति माह न्यूनतम वेतन और गिरफ्तार श्रमिकों की रिहाई की मांग को लेकर भी प्रदर्शन कर रही हैं।

पुलिस की कार्यवाही

प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने हजरतगंज चौराहे के पास भारी बैरिकेडिंग की थी।विरोध प्रदर्शन तेज होने पर पुलिस ने सपा छात्र सभा और युवा सभा के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उन्हें पुलिस वाहनों में भरकर इको गार्डन धरना स्थल भेज दिया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर "बर्बरता" और सत्ता के दबाव में काम करने के आरोप लगाए हैं।

सपा का आरोप

आरोप है कि, हजरतगंज पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा था, ताकि विधानसभा मार्ग पर आवाजाही बाधित न हो। अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने पुलिस कार्यवाही की निंदा करते हुए इसे "लोकतंत्र की हत्या" और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने की कोशिश बताया है।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.