नोएडा में कंपनी के कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन,सैलरी बढ़ाने की मांग
नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों, विशेष रूप से नोएडा फेज-2 में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया है। बताया जा रहा है कि,आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नोएडा फेज-2 में कई कंपनियों के बाहर जमकर पत्थरबाजी की और 10 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
noida
1:32 PM, Apr 13, 2026
Share:


प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और तोड़फोड़ की सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश। नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों, विशेष रूप से नोएडा फेज-2 में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया है। बताया जा रहा है कि,आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने नोएडा फेज-2 में कई कंपनियों के बाहर जमकर पत्थरबाजी की और 10 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस पर हमला
बताया जा रहा है कि,भीड़ इतनी अनियंत्रित हो गई कि, उन्होंने पुलिस की जीप पलट दी और उन पर पथराव किया। जवाब में पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा।प्रदर्शन के कारण एनएच — 9 पर लगभग 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। जिससे नोएडा से गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डीएम के निर्देश
गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने कल ही सख्त निर्देश जारी किए थे कि, सभी श्रमिकों को महीने की 10 तारीख तक वेतन और ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान अनिवार्य रूप से दिया जाए।श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया है।
भारी पुलिस बल तैनात
नोएडा पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है और औद्योगिक क्षेत्रों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों द्वारा श्रमिकों को समझाने का प्रयास जारी है।मिकों का मुख्य विरोध पड़ोसी राज्य हरियाणा में हाल ही में हुई 35% न्यूनतम वेतन वृद्धि के बाद शुरू हुआ है। वे उत्तर प्रदेश में भी इसी तर्ज पर वेतन बढ़ाने और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर