STF ने 1 करोड रूपये के साथ 3 अर्न्तराज्यीय वन्य जीव तस्करो को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मीरजापुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने दुर्लभ वन्यजीव रेड सैंड बोआ सर्प और पैंगोलिन की खाल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
mirzapur
6:47 PM, Feb 28, 2026
Share:

STF ने 1 करोड रूपये के साथ 3 अर्न्तराज्यीय वन्य जीव तस्करो को किया गिरफ्तार by - bma7.in
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मीरजापुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने दुर्लभ वन्यजीव रेड सैंड बोआ सर्प और पैंगोलिन की खाल के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान उमर फारूक, अजहरूद्दीन अहमद और राम प्रकाश पाठक के रूप में हुई है। इनके पास से अति लुप्तप्राय रेड सैंड बोआ सर्प (जिसे दोमुंहा सांप) भी कहा जाता है। पैंगोलिन की खाल लगभग 2 किलो और केमिकल और इंजेक्शन बरामद की गई है। जिसको लेकर हड़कप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
करोड़ो का अवैध माल बरामद
बताया जा रहा है कि,बरामद वन्यजीवों और उनके अंगों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गिरफ्तारी जनपद मीरजापुर से की गई है।रेड सैंड बोआ और पैंगोलिन दोनों ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के तहत संरक्षित हैं और इनका शिकार या व्यापार गंभीर दंडनीय अपराध है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर