सौतेली माँ ने बच्चे को उतारा मौत के घाट,लखनऊ के चौक क्षेत्र की घटना
।लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, 4 वर्षीय मासूम बच्चे को उसकी सौतेली माँ के द्वारा करंट लगाकर मौत के घाट उतारा गया है। बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की वजह से जमकर बवाल मचा हुआ है। इस घटना को लेकर लोगो के बीच बेहद ही नाराजगी जताई जा रही है।
lucknow
4:12 PM, Mar 14, 2026
Share:


photo by- google
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, 4 वर्षीय मासूम बच्चे को उसकी सौतेली माँ के द्वारा करंट लगाकर मौत के घाट उतारा गया है। बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की वजह से जमकर बवाल मचा हुआ है। इस घटना को लेकर लोगो के बीच बेहद ही नाराजगी जताई जा रही है।
सौतेली मां पर लगे गंभीर आरोप
चौक पुलिस ने मृतक बच्चे की नानी की शिकायत के आधार पर बच्चे के पिता और सौतेली मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।बच्चे के ननिहाल पक्ष ने पिता और सौतेली मां पर बच्चे को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि, बच्चा पिछले कुछ समय से अपने पिता और सौतेली मां के साथ रह रहा था। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव और आक्रोश का माहौल देखा गया।शुरुआती पूछताछ में पिता ने घटना को एक दुर्घटना बताने का प्रयास किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर