मौत की रफ्तार: गुडंबा में अज्ञात वाहन ने शटरिंग कारीगर को रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम
गुडंबा थाना क्षेत्र के जेहटा रोड पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक शटरिंग कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बाराबंकी के जबरी गांव निवासी 45 वर्षीय मंसूर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंसूर पेशे से शटरिंग कारीगर थे और वर्तमान में गुडंबा इलाके में रहकर काम कर रहे थे।
lucknow
2:17 PM, May 2, 2026
Share:


नशे की हालत में रोड पार कर रहे बाराबंकी के शख्स की दर्दनाक मौत photo by - ( edited ) google
बख्शी का तालाब।गुडंबा थाना क्षेत्र के जेहटा रोड पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक शटरिंग कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बाराबंकी के जबरी गांव निवासी 45 वर्षीय मंसूर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंसूर पेशे से शटरिंग कारीगर थे और वर्तमान में गुडंबा इलाके में रहकर काम कर रहे थे।
हादसे की जानकारी देते हुए मृतक के भाई इब्राहिम ने बताया कि, मंसूर शराब के लती थे। शुक्रवार की शाम वह जेहटा पैदल किसी काम से गए थे। वहां से वापस लौटते समय, नशे की अत्यधिक हालत में वह लड़खड़ाते हुए पैदल ही मुख्य सड़क पार करने लगे। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंसूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घायल मंसूर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की सूचना दी। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित थे, जिससे उनके घर में अब कोई चिराग बुझाने वाला नहीं बचा है। इस घटना के बाद से बाराबंकी स्थित उनके गांव में शोक की लहर है।
गुडंबा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि,हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन चोटें अधिक होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह कौन सा वाहन था जिसने टक्कर मारी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेहटा रोड पर शाम के समय वाहनों की रफ्तार काफी अधिक होती है, जो अक्सर हादसों का कारण बनती है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर