शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गृह सचिव पर उनके शिष्यों की पिटाई का लगाया आरोप
प्रयागराज में संगम तट पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से मना कर दिया है.उनका आरोप है कि यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता ने उनके शिष्यों से धक्कामुक्की की,जिससे स्थिति बिगड़ गई।
lucknow
3:04 PM, Jan 18, 2026
Share:


गृह सचिव की कार्यशैली से नाराज शंकराचार्य बिना स्नान अखाड़ा वापस लौटे सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।प्रयागराज में संगम तट पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से मना कर दिया है.उनका आरोप है कि यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता ने उनके शिष्यों से धक्कामुक्की की,जिससे स्थिति बिगड़ गई।
शंकराचार्य का संगम में स्नान से इंकार शिष्य पालकी लेकर अखाड़ा लौटे
इसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने अपनी पालकी अखाड़े में लौटा दी और स्नान करने से इनकार कर दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके शिष्यों के साथ मारपीट हो रही है और अधिकारी मारने का इशारा कर रहे हैं, इसलिए वह स्नान नहीं करेंगे।
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब
प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है. इस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है, पुलिस अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं. इस बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान से मना करने पर विवाद पैदा हो गया है।

लेखक के बारे में
अनिल कुमार सिंह
वरिष्ठ संवाददाता