अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत,लखनऊ के माल क्षेत्र की घटना
। लखनऊ के माल थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र से एक यह एक दुखद घटना होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,अज्ञात वाहन की टक्कर की वजह से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गयी है। लगातार क्षेत्र में बढते जा रहे सडको हादसे मेे से यह एक घटना है। जिसमें एक अज्ञात वाहन सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार के घटनास्थल से भाग निकला। जिसकी वजह सिक्योरिटी गार्ड की तडप — तडप कर मौत हो जाती है।
lucknow
6:51 PM, Jan 23, 2026
Share:


अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत by- bma7.in
उत्तर प्रदेश। लखनऊ के माल थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र से एक यह एक दुखद घटना होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि,अज्ञात वाहन की टक्कर की वजह से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गयी है। लगातार क्षेत्र में बढते जा रहे सडको हादसे मेे से यह एक घटना है। जिसमें एक अज्ञात वाहन सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार के घटनास्थल से भाग निकला। जिसकी वजह सिक्योरिटी गार्ड की तडप — तडप कर मौत हो जाती है।
परिजनो में मचा कोहराम
मृतक की पहचान 35 वर्षीय मूल रूप से सीतापुर स्थित लीला पुरवा थाना मानपुर के रहने वाले के रूप में हुई है। जो कि, माल स्थित गोपरा मऊ में एक आटा मिल में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते था। वह वहीं पर अपनी पत्नी रोहिणी एक बेटा एक बेटी के साथ रहते था। जिसकी सडक हादसे मे में मौत होने की वजह से परिवार पर पहाड टूट पडा है। परिवार वालो का रो— रोकर बुरा हाल हो गया है।
पिता चंद्रभान के द्वारा दी गई जानकारी
पिता चंद्रभान ने बताया कि, उन्हें जानकारी हुई कि उनके बेटा अपनी मोटरसाइकल से शुक्रवार दोपहर अपनी मोटरसाइकल में पेट्रोल भरवाने के लिए गोपरा मऊ चौराहा के पास गया था तभी पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने देखा तो उनमें से एक परिचित में घर वालों को घटना के बारे में बताया वही पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिसा मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी माल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
इस मामले को लेकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तालाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा,पुलिस मामले कीे जांच सख्ती से कर रही है। ताकि,आरोपी को उसके किए की सजा दी सके।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर