लखनऊ के गाजीपुर इलाके में सड़क हादसे में घायल सुरक्षा गार्ड ने तोड़ा दम
लखनऊ के गाजीपुर इलाके में सड़क हादसे में घायल सुरक्षा गार्ड की मौत होने की वजह से हड़कप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि,अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर की वजह से सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर लोगो के द्वारा भारी नाराजगी जताई जा रही है।
lucknow
4:09 PM, Apr 18, 2026
Share:


लखनऊ के गाजीपुर इलाके में सड़क हादसे में घायल सुरक्षा गार्ड ने तोड़ा दम सौ0 google
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के गाजीपुर इलाके में सड़क हादसे में घायल सुरक्षा गार्ड की मौत होने की वजह से हड़कप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि,अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर की वजह से सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर लोगो के द्वारा भारी नाराजगी जताई जा रही है।
सुरक्षा गार्ड की हुई पहचान
मृतक की पहचान 36 वर्षीय पवन कुमार पाठक निवासी मूल रूप से मुसहर नचना रूप में हुई है जो कि, गोमती नगर में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। बताया जा रहा है कि,यह घटना 14 अप्रैल की सुबह सेक्टर 19 रिंग रोड, गाजीपुर के पास हुई। उसके बाद शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उन्होने ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
परिवार में मातम छाया
पवन कुमार पाठक के परिवार में पत्नी संगीता, दो बच्च़े, बहन अनीता जिनके घर पंतनगर, खुर्रम नगर में पवन रहते थे और बहनोई देवजीत है। परिवार को जब घटना की जानकारी हुई,तब परिजन मौके पर अस्पाल में पहुंचे। जहां पर उनकी हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है। जिन्होने आखिर दम तोड़ दिया और अपने परिवार को छोड़कर चले गए। परिजनो का रोकर बुरा हाल हो गया है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर