ब्रेकिंग न्यूज़
UP - गाजियाबाद में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना मामले में आरोपी पर जुर्मानाUP - गाजियाबाद में श्रमिकों को पीटकर घायल किया, चार पर रिपोर्टUP - गाजियाबाद में एनसीआर परमिट नवीनीकरण के लिए आरटीओ में लग रही भीड़UP - गाजियाबाद में दिल्ली से चोरी की गई थी कैश वैन डकैती में इस्तेमाल कारUP - गाजियाबाद में डिवाइडर पर लगे पेड़ पौधे की नहीं हो रही कटाई छंटाई, राहगीरों को हो रही भारी परेशानीUP - गाजियाबाद में नगर कोतवाली और वेव सिटी क्षेत्र में दो मोबाइल टॉवर चोरीUP - गाजियाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह में हुए शामिलUP - कानपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, ट्रक में जा घुसी स्कार्पियो, एक ही परिवार के चार की मौतUP - अमेरिका में लापता हुआ मिर्जापुर का नेवी अफसर, कंपनी बोली- कस्टडी में है मनीषUP - मिर्जापुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वन दारोगा गिरफ्तार UP - पूर्वांचल के चार जिलों में 36 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल; मौसम की तबाही से हड़कंपUP - हमीरपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फैक्टरी से लौट रहे आधा दर्जन मजदूर घायल UP - कानपुर में छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को दबोचाUP - कानपुर में वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े मजदूर, एडबिल्स फैक्टरी के बाहर धरना UP - कानपुर में 11 महीने में करना होगा कानपुर-शुक्लागंज के बीच पुल का निर्माणUP - कानपुर में साढ़े चार माह की मासूम को जमीन पर पटका, फरार आरोपी की तलाशUP - गोरखपुर में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को रौंदा, जिंदगी और मौत से जूझ रहीUP - आगरा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद का वीडियो, ससुर की पिटाई, दामाद भी घायलUP - वाराणसी में बरातियों से भरा पिकअप पलटा, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की मौत, 12 लोग घायल UP - मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधनUP-नैमिषनगर योजना के अधिग्रहित जमीन के लिए समान मुआवजे की मांगUP - औरेया में छात्राओं को सिखाया योग दिया स्वस्थ शरीर का मंत्रUP - औरेया में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानितUP - औरेया में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोरUP - औरेया में अज्ञात कारणों से मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबूUP - कानपुर में पति ने प्रेमिका के लिए पत्नी को मार डाला UP - गोरखपुर में पाकिस्तानी पंखे का सऊदी अरब कनेक्शन, इस 'पर्ची' ने बढ़ाई एजेंसियों की टेंशन UP - पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद किए लाखों के जेवर और 21 लाखUP - वाराणसी में जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री के सिर में गोली मारी, भागा आरोपीUP - वाराणसी में सीएम और राज्यपाल ने बाबा का षोडशोपचार पूजन किया, भाजपा नेता भी रहे माैजूदUP - सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजाUP - लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व तहसील की मिली भगत से चल रहा है अवैध खनन UP-योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ मंत्रियों ने ली शपथ UP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्तUP - गाजियाबाद में तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना मामले में आरोपी पर जुर्मानाUP - गाजियाबाद में श्रमिकों को पीटकर घायल किया, चार पर रिपोर्टUP - गाजियाबाद में एनसीआर परमिट नवीनीकरण के लिए आरटीओ में लग रही भीड़UP - गाजियाबाद में दिल्ली से चोरी की गई थी कैश वैन डकैती में इस्तेमाल कारUP - गाजियाबाद में डिवाइडर पर लगे पेड़ पौधे की नहीं हो रही कटाई छंटाई, राहगीरों को हो रही भारी परेशानीUP - गाजियाबाद में नगर कोतवाली और वेव सिटी क्षेत्र में दो मोबाइल टॉवर चोरीUP - गाजियाबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह में हुए शामिलUP - कानपुर के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, ट्रक में जा घुसी स्कार्पियो, एक ही परिवार के चार की मौतUP - अमेरिका में लापता हुआ मिर्जापुर का नेवी अफसर, कंपनी बोली- कस्टडी में है मनीषUP - मिर्जापुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वन दारोगा गिरफ्तार UP - पूर्वांचल के चार जिलों में 36 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल; मौसम की तबाही से हड़कंपUP - हमीरपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, फैक्टरी से लौट रहे आधा दर्जन मजदूर घायल UP - कानपुर में छेड़खानी के विरोध पर महिला को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को दबोचाUP - कानपुर में वेतन बढ़ोतरी की मांग पर अड़े मजदूर, एडबिल्स फैक्टरी के बाहर धरना UP - कानपुर में 11 महीने में करना होगा कानपुर-शुक्लागंज के बीच पुल का निर्माणUP - कानपुर में साढ़े चार माह की मासूम को जमीन पर पटका, फरार आरोपी की तलाशUP - गोरखपुर में मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को रौंदा, जिंदगी और मौत से जूझ रहीUP - आगरा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद का वीडियो, ससुर की पिटाई, दामाद भी घायलUP - वाराणसी में बरातियों से भरा पिकअप पलटा, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की मौत, 12 लोग घायल UP - मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधनUP-नैमिषनगर योजना के अधिग्रहित जमीन के लिए समान मुआवजे की मांगUP - औरेया में छात्राओं को सिखाया योग दिया स्वस्थ शरीर का मंत्रUP - औरेया में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता सम्मानितUP - औरेया में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोरUP - औरेया में अज्ञात कारणों से मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबूUP - कानपुर में पति ने प्रेमिका के लिए पत्नी को मार डाला UP - गोरखपुर में पाकिस्तानी पंखे का सऊदी अरब कनेक्शन, इस 'पर्ची' ने बढ़ाई एजेंसियों की टेंशन UP - पुलिस ने गुरुग्राम से बरामद किए लाखों के जेवर और 21 लाखUP - वाराणसी में जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री के सिर में गोली मारी, भागा आरोपीUP - वाराणसी में सीएम और राज्यपाल ने बाबा का षोडशोपचार पूजन किया, भाजपा नेता भी रहे माैजूदUP - सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजाUP - लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व तहसील की मिली भगत से चल रहा है अवैध खनन UP-योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ मंत्रियों ने ली शपथ UP - देवारिया में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायलUP - देवारिया में दो महिलाओं ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्टUP - देवारिया में लड़की भगाने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्जUP - देवारिया में आठ मामलों में दो का हुआ निस्तारणUP - देवारिया में किशोरी को भगाने का आरोप, पुलिस से शिकायतUP - देवारिया में प्रधान संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापनUP - देवारिया में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली- घायल; दूसरा नाबालिगUP - गोरखपुर में 2 बाइक आमने-सामने टकराई, दो युवकों ने गंवाई जान UP - काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर तैयार रखें वैकल्पिक मार्गUP - हिमाचल बोर्ड रिजल्ट में कांगड़ा की अनमोल ने किया टॉपUP - गायिजाबाद में शिकायत के बाद निगम ने नाले पर किए अतिक्रमण को हटाया UP - गायिजाबाद में महिला को झांसे में लेकर ठगों ने कुंडल व अंगूठी निकलवाईUP - गायिजाबाद में एसी सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग की मौत, ढाई करोड़ का नुकसानUP - प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टरों के साथ रैगिंग का वीडियो वायरलUP - प्रयागराज में भोजपुरी अभिनेत्री हत्याकांड में सारनाथ थाना प्रभारी तलब, मां ने सीबीआई जांच की लगाई है गुहारUP - प्रयागराज में हाईकोर्ट ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द, क्लैट-यूजी 2026 की मूल मेरिट लिस्ट बहालUP - गोरखपुर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारUP - वाराणसी में मनीष हत्याकांड में इनामी आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडरUP - सीतापुर रोड पर पाइपलाइन मरम्मत शुरू, यातायात प्रभावित होने की आशंकाUP - लखनऊ से नोएडा अब सिर्फ एक घंटे में, 15 जून से शुरू होगी सीधी फ्लाइटUP - कन्नौज में शादी में जा रहे दंपती व मासूम को ट्रैक्टर ने मारी टक्करUP - कन्नौज में आरोपी के घर में डांस करते हुए छात्रा का वीडियो वायरलUP - कन्नौज में टीबी मरीज से घूस के आरोप की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम UP - कन्नौज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश दरकिनार कर सचिव ने किया भुगतानUP - कन्नौज में न्यायिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापनUP - कन्नौज में तिलक समारोह से लौटते वक्त हादसा, थार पलटने से भाजपा युवा नेता की मौतUP - कानपुर के आयकर विभाग में कामकाज ठप करने की तैयारी, मुख्यालय के बाहर अफसरों और कर्मियों का 'वाक आउट'UP - कानपुर के उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्रUP - कानपुर के यमुना में डूबने वाले भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कारUP - कानपुर में महफूज ने 400 कारोबारियों के 3200 करोड़ ट्रांसफर कराए, 25 लाख की लूट ने खोल दिया काला राज UP - गोरखपुर में प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जानUP - वाराणसी में गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजामUP - वाराणसी में नाव से सेल्फी लेते समय डूबने से डीयू के पूर्व छात्र की मौतUP - सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयनUP - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर किए बर्खास्त
बड़ी खबर/न्यूज़/sanatan culture cannot be defeated chief minister yogi adityanath

सनातन संस्कृति को पराजित नहीं किया जा सकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के इतिहास व वर्तमान को गौरवशाली बताते हुए कहा कि, मोहम्मद गोरी समेत कई विदेशी आक्रांताओं ने हमारी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान नष्ट करने का प्रयास किया। औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ के प्राचीन मंदिर को ध्वस्त कर गुलामी का ढांचा भी खड़ा किया, लेकिन वे भारत की आत्मा को नहीं तोड़ पाए। वे नहीं समझ पाए कि सनातन केवल मंदिर की दीवारों में नहीं, बल्कि भारत की चेतना मे

varanasi

5:47 PM, May 11, 2026

Share:

सनातन संस्कृति को पराजित नहीं किया जा सकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
logo

मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन सिर्फ मंदिर की दीवारों में नहीं सौ0bma7.in

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के इतिहास व वर्तमान को गौरवशाली बताते हुए कहा कि, मोहम्मद गोरी समेत कई विदेशी आक्रांताओं ने हमारी आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान नष्ट करने का प्रयास किया। औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ के प्राचीन मंदिर को ध्वस्त कर गुलामी का ढांचा भी खड़ा किया, लेकिन वे भारत की आत्मा को नहीं तोड़ पाए। वे नहीं समझ पाए कि सनातन केवल मंदिर की दीवारों में नहीं, बल्कि भारत की चेतना में भी बसता है। भारत की अजरता-अमरता का शाश्वत शंखनाद आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत में झलकता है। जिन्होंने सनातन को मिटाने का प्रयास किया, वे स्वयं मिट्टी में मिल चुके हैं। आज उन आक्रांताओं का कोई नाम तक लेने वाला नहीं है। सनातन संस्कृति को पराजित नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में शामिल हुए। यह आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित त्र्यंबकेश्वर बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। यहां उपस्थित अतिथियों ने सोमनाथ मंदिर गुजरात में हो रहे मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष महापूजा के साथ ही कुंभाभिषेक, ध्वजारोहण, पुष्पवृष्टि आदि का सजीव प्रसारण भी देखा।अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हम सभी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना साकार होते देख रहे हैं। इसका साकार रूप सौराष्ट्र में भगवान सोमनाथ महादेव के भव्य मंदिर की पुनर्प्रतिष्ठा, सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से दिख रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल में महालोक की स्थापना, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण समेत सनातन परंपरा से जुड़े अनेक पवित्र तीर्थस्थल अपने वैभव के साथ विकास की नई यात्रा तय कर रहे हैं। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी प्रेरक शक्ति बताते हुए यूपीवासियों की तरफ से उनका आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज का कार्यक्रम भारतीय सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा, राष्ट्रीय आत्मगौरव के पुनर्जागरण का शंखनाद है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की जड़ों से जोड़ने का अभिनव प्रयास है। काशी और सोमनाथ भारत की सभ्यागत चेतना के दो अमर ज्योति स्तंभ हैं। उत्तर में मां गंगा के पवित्र तट पर बाबा विश्वनाथ धाम व पश्चिम में सागर तट पर प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ महादेव हैं। गंगा तट पर काशी ने जहां सनातन की आध्यात्मिक धारा को अक्षुण्ण रखा है तो सोमनाथ ने हमारे स्वाभिमान व पुनर्जागरण की लौ को प्रज्ज्वलित रखा है।

सीएम योगी ने कहा कि, सोमनाथ व काशी, दोनों ही इतिहास से हमें संदेश देते हैं कि, सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो सकते हैं, पर उसे पराजित नहीं किया जा सकता है। विनाश क्षणिक और सृजन शाश्वत होता है। एक हजार वर्ष पहले महमूद गजनवी सहित विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर 17 बार आक्रमण कर उसके वैभव को खंडित करने का प्रयास किया। यह बाबा विश्वनाथ धाम समेत भारत में सनातन के हजारों प्रतीक स्थलों के साथ भी हुआ। आक्रांताओं को भ्रम था कि, मूर्ति खंडित कर, इसके वैभव को लूटकर भारत की आत्मा को मिटा सकते हैं, लेकिन वे खुद मिट्टी में मिल गए। काशी विश्वनाथ धाम व सोमनाथ महादेव मंदिर गौरव का प्रतीक बनकर भारत के स्वाभिमान की गाथा सुना रहे हैं। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर की पुनर्प्रतिष्ठा का संकल्प लिया था। अनेक विघ्न-बाधाएं, चुनौतियां थीं लेकिन उन्हें दरकिनार कर वह आगे बढ़े। सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण दासत्व से मुक्ति व राष्ट्र की आत्मप्रतिष्ठा का उद्घोष था, वही स्थिति हम काशी में भी देखते हैं।

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि, आज भी बहुत सारी ऐसी शक्तियां हैं, जो भारत के स्वाभिमान के प्रतीक आध्यात्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का विकास नहीं देखना चाहतीं। ये वही लोग हैं, जो सोमनाथ महादेव मंदिर के पुनर्प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बाधक थे, जिन्होंने अयोध्या में राममंदिर के निर्माण में लगातार बाधाएं खड़ी कीं। लेकिन पीएम के यशस्वी नेतृत्व का परिणाम है कि, आज हम सब सोमनाथ महादेव के स्वाभिमान पर्व के साथ ही पुनर्प्रतिष्ठा के अमृत पर्व से जुड़कर काशी विश्वनाथ धाम से इस आयोजन का दर्शन कर रहे हैं। सीएम योगी ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का भी जिक्र किया, कहा कि,75 वर्ष पहले तत्कालीन सरकार के विरोध के बावजूद वह सोमनाथ महादेव मंदिर के पुनर्प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बने।इस दौरान योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, विधायक त्रिभुवन राम, अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील पटेल, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, डॉ. राम नारायण द्विवेदी आदि मौजूद रहे। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

सोमनाथ संकल्प महोत्सव में नामचीन कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को शिवमय कर दिया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं ने ‘आध्यात्मिक गंगा’ में आनंद की डुबकी लगाई। कथक नृत्यांगना अंकिता भट्टाचार्या ने अपनी टीम के साथ शिव तांडव तथा डॉ. दिव्या श्रीवास्तव व साथी कलाकारों ने भगवान सोमनाथ की स्तुति की। बनारस घराने के अंशुमान महाराज व साथी कलाकारों ने सरोद वादन कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.