राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत,सोशल मीडिया पर मामला गरमाया
बॉलीवुड के जाने—माने कॉमेडियन सुपर स्टार राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है। राजपाल यादव के हाथों करीब नौ करोड़ का चेक साइन होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। राजपाल यादव फिल्म के लिए लोन को ना चुकाने के मामले में जेल गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दिया है।
delhi
3:08 PM, Feb 18, 2026
Share:


photo by google
उत्तर प्रदेश। दिल्ली । बॉलीवुड के जाने—माने कॉमेडियन सुपर स्टार राजपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है। राजपाल यादव के हाथों करीब नौ करोड़ का चेक साइन होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। राजपाल यादव फिल्म के लिए लोन को ना चुकाने के मामले में जेल गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दिया है।
पांच करोड़ का लिया लोन
जानकारी के मुताबिक बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल से राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' को बनाने के लिए 5 करोड़ रूपये लोन लिए थे। जिसके बाद फिल्म हीट ना होने के कारण राजपाल यादव यह लोन नही चुका पाए है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब चर्चा हो रही है।
माधव ने किया कोर्ट में शिकायत
यूजर्स का कहना है कि, माधव गोपाल अग्रवाल का फिल्मी दुनियां से कोई लेना देना नही है। उनका कनेक्शन सिर्फ मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंव केआर पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़ा है। बीते दिनों इंटरव्यू में अग्रवाल ने बताया कि, राजपाल यादव से उनकी पहली मुलाकात सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने करवाई थी। जिसके बाद पहली ही मुलाकात में राजपाल ने फिल्म के पैसे मांगे थे। इस फिल्म ने केवल 37 लाख रूपये बटोरे थे। जिसके बाद माधव के पैसे देने से राजपाल यादव ने इनकार किया,तो वह कोर्ट चले गए।
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
बताया जा रहा है कि, उन्होंने कोर्ट में 25 लाख रूपये जमा कर दिए है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें कुछ दिनों का समय दे दिया है। कोर्ट से राहत मिलने पर राजपाल यादव ने जल्द ही बाकी का भुगतान करने की बात कही है। अभी भी भुगतान की राशि लगभग 9 करोड़ बताई जा रही है।

लेखक के बारे में
@anushka
reporter