न्याय न मिलने से हताश किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में किया आत्मदाह का प्रयास
बख्शी का तालाब तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक पीड़ित किसान ने अधिकारियों के सामने ही खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। सभागार में मौजूद पुलिसकर्मियों और राजस्व कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसान को समय रहते पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
lucknow
1:26 PM, May 2, 2026
Share:


तहसील परिसर में किसान ने पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की सौ0 bma7.in
बख्शी का तालाब। के तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक पीड़ित किसान ने अधिकारियों के सामने ही खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। सभागार में मौजूद पुलिसकर्मियों और राजस्व कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसान को समय रहते पकड़ लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बख्शी का तालाब तहसील के पारा रजौली निवासी मुंशीलाल अपनी पैतृक जमीन के विवाद को लेकर पिछले काफी समय से अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। किसान का आरोप है कि, उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है और बार-बार शिकायत के बावजूद राजस्व विभाग के लेखपाल और कानूनगो पैमाइश करने में आनाकानी कर रहे थे।शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम और अन्य उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में जनसुनवाई चल रही थी। तभी मुंशीलाल वहां पहुंचा और जेब से पेट्रोल की छोटी बोतल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लिया। इससे पहले कि, वह माचिस जला पाता, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस घटना के बाद सभागार में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी अपनी कुर्सियों से खड़े हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने मुंशीलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, मौके पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने संबंधित लेखपाल और राजस्व टीम को कड़ी फटकार लगाई। प्रशासन ने तुरंत एक टीम गठित कर मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश करने और अवैध कब्जा हटवाने के सख्त निर्देश दिए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि, समाधान दिवस केवल कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया है, जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति इस तरह के आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन ने किसान को आश्वासन दिया है कि, उसके साथ न्याय होगा।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि "पीड़ित किसान के भूमि विवाद की फाइल राजस्व विभाग के पास लंबित थी। पैमाइश और कब्जे की शिकायतों के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है, जो 24 से 48 घंटों के भीतर मौके पर जाकर रिपोर्ट सौंपेगी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बयान दिया कि, किसान मुंशीलाल को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें उचित काउंसलिंग दी जा रही है और सुरक्षा की दृष्टि से मामला दर्ज कर लिया गया है ताकि, भविष्य में ऐसी हताशा पूर्ण घटना न हो।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर