लखनऊ के पारा क्षेत्र में नशे की हालत में युवक नहर में गिरा ,पुलिस ढूंढने में लगी
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक ओर जहां पुलिस होली मना रही है। वहीं दूसरी ओर पारा पुलिस और हंसखेड़ा चौकी के उप निरीक्षक मुन्नालाल व मनीष कुमार सिंह ने त्यौहार त्यागकर मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि, शारदा नहर में शराब के नशे में डूबे युवक को खोजने के लिए एसडीआरएफऔर गोताखोरों की मदद से कल शाम से ही राहत अभियान लगातार जारी है।
lukcnow
1:03 PM, Mar 5, 2026
Share:


लखनऊ के पारा क्षेत्र में नशे की हालत में युवक नहर में गिरा सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक ओर जहां पुलिस होली मना रही है। वहीं दूसरी ओर पारा पुलिस और हंसखेड़ा चौकी के उप निरीक्षक मुन्नालाल व मनीष कुमार सिंह ने त्यौहार त्यागकर मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि, शारदा नहर में शराब के नशे में डूबे युवक को खोजने के लिए एसडीआरएफऔर गोताखोरों की मदद से कल शाम से ही राहत अभियान लगातार जारी है।
फायर सर्विस और पुलिस की टीम युवक को ढूँढने में जुटी
बताया जा रहा है कि,कल शाम लगभग 5:00 बजे शारदा नहर, पारा क्षेत्र, लखनऊ में नशे में एक युवक का नहर में गिर गया था। घटना की सूचना पर तुरंत हंसखेड़ा चौकी की पुलिसमौके पर पहुंची। जिसके बाद कल शाम से ही फायर सर्विस और पुलिस की टीम युवक को ढूँढने में जुटी हुई और गुरूवार सुबह से ही गोताखोरों की मदद से पुलिस टीम निष्पक्षता से लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।
खुशियों को लगी नजर
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
होली के त्यौहार की खुशियों के बीच इस मामले को लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है। त्यौहार में मिठाई और खुशियां बटाने के बजाय शराब के नशे में लोग धूत रहते है और अपने परिवार की खुशियो को गम में ढाल देते है। अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नही सामने आयी है। पुलिस के द्वारा खोज का कार्य जारी है।
नहर में 22 घंटे के बाद शव बरामद
बताया जा रहा है कि,पारा पुलिस ने अपनी कड़ी मेहनत और विश्वास से लगातार 22 घंटे नहर में युवक की खेाज की। जिसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ एवं गोता खोरो की मेहनत रंग लाई है।नहर मे गिरे युवक के शव को गोता खोर ने ढूढ़ा निकाला। पुलिस ने शप को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर