लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दबंगई पर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की शुरू
अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दबंगई के मामले में पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि,यह वारदात कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर ओवरब्रिज पर हुई, जहाँ लाल-नीली बत्ती लगी एक एसयूवी सवार लोगों ने ट्रक चालक और कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई की।
ayodhya
1:11 PM, Mar 2, 2026
Share:


लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दबंगई पर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की शुरू सौ0 bma7.in
उत्तर प्रदेश।अयोध्या में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दबंगई के मामले में पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि,यह वारदात कैंट थाना क्षेत्र के मुमताज नगर ओवरब्रिज पर हुई, जहाँ लाल-नीली बत्ती लगी एक एसयूवी सवार लोगों ने ट्रक चालक और कंडक्टर की बेरहमी से पिटाई की।
मारपीट का विवरण
वायरल वीडियो के अनुसार, हमलावरों ने ट्रक चालक को बीच सड़क पर रोककर बेल्ट, जूतों और रॉड से जमकर पीटा।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आयोध्या पुलिस सक्रिय हुई। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह के अनुसार, पीड़ित चालक और कंडक्टर का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: सारस की उड़ान बनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहचान
विवाद का कारण
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर ओवरटेक या साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया।हाईवे पर सरेआम हुई इस गुंडागर्दी और लाल-नीली बत्ती के दुरुपयोग को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर