हनी ट्रैप के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी को किया गिरफ्तार
लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में हनी ट्रैप के जरिए एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्र को फंसाने और उसके परिवार से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। जिासको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है।
lucknow
1:44 PM, Apr 18, 2026
Share:


हनी ट्रैप के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी को किया गिरफ्तार photo by- google
उत्तर प्रदेश।लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में हनी ट्रैप के जरिए एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्र को फंसाने और उसके परिवार से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला आतिका सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। जिासको लेकर लोगो के बीच तेजी से चर्चा बनी हुई है।
नाबालिग का शोषण
आरोपी महिला पर कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक छात्र को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण करने और उसे नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद महिला के खिलाफ दुष्कर्म, POCSO एक्ट और रंगदारी जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
झूठी शिकायत
गिरफ्तारी से बचने के लिए आतिका ने नाबालिग, एक पत्रकार और दो अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी तहरीर दी थी, जिसे पुलिस ने जांच में गलत पाया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि आतिका अपने परिवार और कुछ तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ताओं व पत्रकारों के साथ मिलकर यह गिरोह चला रही थी। गिरोह के कई सदस्य 25 लाख रुपये की मांग करते हुए सीसीटीवी और कैमरों में भी कैद हुए हैं।
पुलिस की कार्यवाही
बताया जा रहा है कि,पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अब गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फर्जी पत्रकारों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित परिवार ने इस संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी गुहार लगाई थी।

लेखक के बारे में
मुस्कान सिंह
रिपोर्टर