ब्रेकिंग न्यूज़

UP- हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित चार लोग गिरफ्तार

UP- भोपाल की लड़कियों से बार-बार दुष्कर्म, अहमदाबाद-मुंबई का कनेक्शन, हिंदू युवतियों का शोषण

UP- संसद के संबोधन में बोले डोनाल्ड ट्रंप, हम ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे

UP- दिलचस्प हैं ग्रुप-2 के समीकरण, क्या सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है पाकिस्तान?

UP- नीले ड्रम हत्याकांड में नया खुलासा, नौ साल पहले ही बाप-बेटे में दरार, मानवेंद्र का दूसरी महिला से रिश्ता

UP- इस्राइल रवाना होने से पहले पीएम मोदी के बोल, दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

UP - लखनऊ मेंपढ़ाई के दबाव की वजह से बेटे ने की बाप की हत्या

UP - लखनऊ में गुटखे के प्रचार को लेकर हाईकोर्ट सख्त

UP - लखनऊ में लविवि में जर्जर बारादरी मामले में एक बार फिर माहौल गरमाया

UP - बंगाल एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश

DELHI - दिल्ली में विमान की आपात लैंडिंग

UP- मेरठ में कपड़ा कारोबारी का मकान बना आग का गोला, तीन बच्चों समेत छह की मौत

DELHI- रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर एम्बुलेंस क्रैश, मरीज सहित सात लोगों की मौत

UP- बाप को उतारा मौत के घाट, ड्रम में मिला धड़, कारोबारी हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP- एआई प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, आठ आरोपी लगे पुलिस के हाथ

DELHI- दिल्ली में क्या चिंगारी दिखने पर इमरजेंसी लैंडिंग, उतारनी पड़ी 150 यात्रियों वाली उड़ान

UP - चंदौली में टैंकर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर,हड़कप मचा

UP - पुलिस के काशी पहुंचने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कहीं भाग नहीं रहा हूं, पूरा सहयोग करूंगा

UP - सीएम योगी सिंगापुर दौरे पर

UP- दिल्ली शहर में उतर गई मेट्रो, नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुरू संचालन

UP- पंजाब के गुरदासपुर में सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस में तैनात दो जवानों की हत्या से उठे सवाल

UP- अमेरिका का मोस्ट वांटेड, मैक्सिको के सबसे खूंखार ताकतवर ड्रग कार्टेल की मौत

UP- नेपाल में यात्रियों की बस नदी में जा गिरी, 18 लोगों की मौत, विदेशी पर्यटक भी थे सवार

UP- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से मिली हार, टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल

UP- कौशल विकास में खुलेंगे निवेश के द्वार, कई कंपनियां उत्सुक

UP- चांदी की कीमतों में 14500 रुपये की बढोत्तरी, सोना की कीमत बढकर हुई 1.60 लाख

UP - गोरखपुर में नाबालिग छात्रा को बदनाम करने की धमकी

UP - गोरखपुर में पिकअप की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत

UP - वाराणसी में 10 मिनट की देरी से पहुंची छात्रा का छूट गया पेपर

UP - वाराणसी में एमएस ने एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाईं जांच किट

UP - वाराणसी में काठियावाड़ी कुर्ता और मुंडू में महादेव, बांधनी-पटोला में सजेंगी मां गौरा

UP - वाराणसी में मंडलीय शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में दिखी उन्नत खेती की तस्वीर

UP - वाराणसी में दालमंडी में व्यापारियों से मिलने जा रही सपा नेत्री पूजा यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP - स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अदालत के आदेश का स्वागत किया

UP - विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में हो सकता है बड़ा राजनीतिक बदलाव

TAMIL NADU - तमिलनाडु से पकड़े गए छह संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

राजनीति/न्यूज़/philosophy of women safety and good governance along with heritage chief minister yogi adityanath

विरासत के संग महिला सुरक्षा और सुशासन का दर्शन - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रहा है बल्कि यह सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में 7 जनवरी से ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की जा रही है, जो पर्यटकों को शहर की समृद्ध विरासत के साथ प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और महि

lcuknow

1:36 PM, Jan 6, 2026

Share:

विरासत के संग महिला सुरक्षा और सुशासन का दर्शन - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
logo

PHOTO BY - GOOGLE

Latest खबरों के लिए फॉलो करें:

Yt Icon

उत्तर प्रदेश। लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रहा है बल्कि यह सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में 7 जनवरी से ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की जा रही है, जो पर्यटकों को शहर की समृद्ध विरासत के साथ प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा व्यवस्था की झलक भी दिखाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 06 जनवरी को 'लखनऊ दर्शन' इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर  रवाना   करेंगे  ।    

1090 चौराहे से शुरुआत, महिला सुरक्षा का सशक्त संदेश

‘लखनऊ दर्शन’ की शुरुआत महिला सुरक्षा के प्रतीक बन चुके 1090 चौराहे से की जा रही है। यह चयन संयोग नहीं, बल्कि सरकार की उस दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पर्यटन को सामाजिक जागरूकता से जोड़ा गया है। आज 1090 चौराहा न सिर्फ लखनऊ की पहचान है, बल्कि मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की सफलता का प्रतीक भी बन चुका है। यहां से यात्रा शुरू करने का उद्देश्य पर्यटकों को यह संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

पर्यटन के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ती योगी सरकार की पहल

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित यह सेवा पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शहरी पर्यटन और सुरक्षित यात्रा की अवधारणा पर आधारित है। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस न केवल प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव देगी। बल्कि लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करेगी। दो सफल मॉक ड्रिल के बाद अब यह सेवा 7 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की जा रही है।

पर्यावरण-अनुकूल सिटी टूर, आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का मॉडल

पर्यटकों के लिए यह सिटी टूर सेवा सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सुबह की यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर राजभवन, जीपीओ और हजरतगंज होते हुए बेगम हजरत महल पार्क, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल और रेजीडेंसी तक पहुंचेगी, जहां लगभग 40 मिनट का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद बस सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से गुजरते हुए पुनः हजरतगंज पहुंचेगी, जहां विधान सभा भवन का विशेष भ्रमण कराया जाएगा। इसके पश्चात बस राजभवन, कैथेड्रल चर्च के रास्ते यूपी दर्शन पार्क पहुंचेगी और आगे अंबेडकर पार्क तथा गोमती रिवर फ्रंट के सुंदर मार्गों से होती हुई यात्रा 1090 चौराहे पर संपन्न होगी। शाम के समय रेजीडेंसी का लाइट एंड साउंड शो इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा। कुल मिलाकर ‘लखनऊ दर्शन’ डबल डेकर बस सेवा विरासत, पर्यावरण और सुरक्षा के संतुलन के साथ यूपी की योगी सरकार के सुशासन के विजन को प्रभावी रूप से लोगों के सामने लाएगी।

मुस्कान सिंह

लेखक के बारे में

मुस्कान सिंह

रिपोर्टर

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

विज्ञापन

Logo

Office Address:Bargadi Magath BKT, Lucknow, (227202)

Contact Us :+91 9415122881

Email:bmaassociation24@gmail.com

Subscribe Now
Youtube

BMA7

Follow Us

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright BMA7 2025. All rights reserved.